{"_id":"69e36fae1fe2bd8c2e0e12c7","slug":"viral-video-instagram-video-indian-woman-shares-what-is-there-in-american-students-school-bag-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: अमेरिका में सिर्फ ये 4 चीजें लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे, भारतीय मां ने वीडियो में दिखाया, नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: अमेरिका में सिर्फ ये 4 चीजें लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे, भारतीय मां ने वीडियो में दिखाया, नहीं होगा यकीन
Sat, 18 Apr 2026 05:19 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:19 PM IST
सार
Viral Video: वर्तमान समय में भारतीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बैग काफी भारी होते हैं। अब एक महिला ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि अमेरिका में बच्चे सिर्फ चार चीजें लेकर स्कूल जाते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में सिर्फ ये 4 चीजें लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: दुनियाभर में शिक्षा प्रणाली में बदलाव किए जा रहे हैं। भारत में सरकार ने काफी सुधार किया है। अमेरिका में भी शिक्षा में बदलाव किए हैं और सबसे पहले बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम करने काम किया है। बच्चों के स्कूल में बैग में सामान इतने कम हो गए हैं कि वो वजन महसूस नहीं करते हैं। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक दबाव भी कम होता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाली एक महिला वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इनमें दिखाने की कोशिश की है। वहां बच्चों का स्कूल कितना हल्का हो चुका है और वो स्कूल क्या-क्या लेकर जाते हैं। इसके लिए वो अपने बेटे का बैग खोलकर दिखाती हैं। वीडियो में भी बैग देखने में बिल्कुल हल्का लगता है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला बच्चे के बैग से किताबें निकालती हैं, जो उनके कोर्स की नहीं हैं, बल्कि लाइब्रेरी से निकलवाई हुई हैं। इसके अलावा बैग में पानी का बोतल, एक एक फोल्डर और टिफिन होते हैं। महिला का नाम सोनाली है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
Viral: 'मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है', बच्ची और बछड़े का दिल छूने वाला वीडियो वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
महिला ने बताई खास बात
महिला ने वीडियो में बताया कि अमेरिका में बच्चों की किताबें और कॉपियां स्कूल के एक बॉक्स में रखी जाती हैं, क्योंकि बच्चे स्कूल में ही पढ़ते और वहीं रख कर आ जाते हैं। तो वहीं सोनाली ने अपना अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि हम तो अपने समय पर 4 से 5 किलो के बैग लेकर स्कूल जाते थे।
Viral Video: ड्यूटी या मजबूरी? मच्छरदानी के अंदर बैठे सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो कर देगा भावुक
वीडियो में आखिरी में सोनाली बताती हैं कि भारत में अब बच्चे उतने वजनी बैग लेकर नहीं जाते होंगे। उनके वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेरा बेटा 10 वर्षों से 7 किलो का बैग लेकर जा रहा है। एक अन्य ने लिखा है कि अब तो बैग पहले से भी अधिक भारी हो गए हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...