{"_id":"6a280bfdbe2632ed1a08a8a3","slug":"viral-video-girl-demands-two-women-coaches-in-delhi-metro-after-harassment-in-yellow-line-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो में 65 साल के अंकल ने की ऐसी हरकत, नाराज लड़की ने बताई आपबीती, DMRC से कर दी ये मांग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Delhi Metro: मेट्रो में 65 साल के अंकल ने की ऐसी हरकत, नाराज लड़की ने बताई आपबीती, DMRC से कर दी ये मांग
Tue, 09 Jun 2026 06:20 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:20 PM IST
सार
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस लड़की ने एक बुजुर्ग अंकल पर कथित तौर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में 65 साल के अंकल ने की ऐसी हरकत, नाराज लड़की ने बताई आपबीती
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral: देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो में अक्सर हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। मेट्रो में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक महिला ने दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन में कथित तौर पर एक बुजुर्ग शख्स पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद डरी और क्रोध से भरी लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है और अपनी साथ हुई घटना के बारे में बताया है। महिला ने वीडियो को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को टैग करते हुए दो महिला कोच की मांग की है।
विज्ञापन
लड़की ने वीडियो में मेट्रों की भीतर अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया है। उसका कहना है कि यह येलो लाइन मेट्रो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान करीब 60 से 65 से एक बुजुर्ग शख्स उसके पास वाली सीट पर बैठ गया। यात्रा के समय बुजुर्ग शख्स की कोहनी बार-बार महिला के शरीर को छू रही थी। शुरुआत में महिला को लगा कि भीड़ या ट्रेन के झटके की वजह से हो रहा है और अनजानी गलती समझकर नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral: फुट मसाज कराने वाली हथिनी का वीडियो वायरल, केयरटेकर से पैरों का करा रही मालिश, लोगों ने बरसाया प्यार
कुछ ही देर बाद महिला को अहसास हुआ बुजुर्ग शख्स यह हरकत जानबूझकर कर रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति को इस तरह की घटिया हरकत करते देख महिला कुछ देर के लिए सन्न हो गई। इसके बाद वह मेट्रो से उतरकर वीडियो बनाकर इस घिनौने बर्ताव के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा किया।
Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल
महिला ने कैप्शन में दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @officialdmrc को टैग करते हुए लिखा-आपसे अनुरोध है कि मेट्रो में महिलाओं के लिए कोच की संख्या बढ़ाकर 2 कर दी जाए। वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं ने अपना गुस्सा निकाला है।