{"_id":"6a27f031b7825ec0ad01407a","slug":"teacher-asks-question-student-funny-answer-viral-video-on-internet-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल
Tue, 09 Jun 2026 04:21 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:21 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे की मासूमियत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे से एक शिक्षक से पूछता है कि स्कूल की छुट्टी रही है तुम कहां जाओगे। इसके बाद बच्चे ने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। अब इन दिनों एक ऐसे ही छोटे बच्चा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोगों खूब पसंद कर रहे हैं। स्कूल में छुट्टी का करीब है और बच्चे अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एक शिक्षक और बच्चे के बीच छोटी से हुई बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बच्चे नें इतनी मासूमियत से जवाब दिया है कि वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। इसके कारण ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बार-बार देख रहे हैं।
विज्ञापन
आखिर क्या वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में छुट्टी होने वाली है। इसी दौरान एक बच्चे से शिक्षक मजाकिया अंदाज में पूछता है कि स्कूल की छुट्टी हो रही है और हमारा तो मन नहीं लगेगा, तुम्हारा लगेगा क्या? टीचर का सवाल सुनने के बाद बच्चा कुछ क्षण सोचता है।
विज्ञापन
Viral Video: तोते के पिंजरे में घुसा सांप, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो
बच्चे के चेहरे पर एक अलग आत्मविश्वास नजर आ रहा है। फिर वह बेहद प्यारे अंदाज में शिक्षक को जवाब देता है कि हमारा तो लगेगा, हम तो नानी के घर चले जाएंगे, आप अपनी सोचो। बच्चे का यह जबाव सुनते ही वहां पर मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वीडियो देखने वाले लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
View this post on Instagram
El Nino Alert: दुनिया बन जाएगी जलती भट्ठी, अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी
बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल
वीडियो की सबसे बड़ी खासियत शिक्षक के सवाल का जवाब देने का अंदाज है। बच्च ने जिस आत्मविश्वास और बेफिक्री से सवाल का जवाब दिया है, उसे लोग सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। बच्चे की आवाज, चेहरे का एक्सप्रेशन और नानी के घर जाने की खुशी दिख रही है।
Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मां की तस्वीर, बेटे के सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बच्च ने शिक्षक की बोलती बंद कर दी, तो वहीं एक अन्य लिखा है कि नानी के घर जाने की खुशी दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है।