{"_id":"68823eed8c1f1f00f105ec44","slug":"viral-video-bloody-fight-in-python-and-crocodile-watch-viral-video-who-won-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर, तभी खतरनाक जीव ने मुंह में दबोचा और फिर...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर, तभी खतरनाक जीव ने मुंह में दबोचा और फिर...
Thu, 24 Jul 2025 07:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:41 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक मगरमच्छ ने अजगर को अपने जबड़ों में कसकर दबोचा हुआ है। मगरमच्छ के चुंगल से अजगर निकलकर जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर
- फोटो : X@AmazingSights
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: अजगर और अगरमच्छ दोनों ही बेहद खतरनाक जीव हैं। अजगर बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर सकता है, तो वहीं मगर मच्छ भी किसी भी जानवर को आसानी से मार डालता है। अब इस बीच अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक विशालकाय अजगर और मगरमच्छ की बीच खूनी जंग देख सकते हैं। दोनों की जंग देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर और मगरमच्छ के बीच खूनी जंग हो रही है। मगरमच्छ ने अजगर को अपने जबड़ों में दबोच लिया है और उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है। मगरमच्छ ने तमाम कोशिशों के बाद भी अजगर नहीं छोड़ रहा है। उसे मुंह में दबाकर उठा उठाकर पटक रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक मगरमच्छ ने अजगर को अपने जबड़ों में कसकर दबोचा हुआ है। मगरमच्छ के चुंगल से अजगर निकलकर जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अजगर भागने की कोशिश करता है वैसे ही मगरमच्छ उसे पकड़कर पटकने लगता है। इससे अजगर बेचैन हो जाता है और भागने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
Viral Video: जैगुआर ने ब्लैक पैंथर पर पीछे से घात लगाकर किया हमला, फिर खूंखार जानवर ने ऐसे सिखाया सबक
— Damn Nature You Scary (@AmazingSights) July 23, 2025
Viral: ऑनलाइन गेम की लत से वाइस प्रिंसिपल बन गई चोर, बुर्का पहन की लाखों की चोरी, सिर्फ इस चीज ने खोल दी पोल
मगरमच्छ उसे किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं है। मगरमच्छ अजगर को जरा सा भी मौका नहीं देता। वीडियो देखकर लग रहा है कि मगरमच्छ अजगर को जिंदा निगल जाएगा, लेकिन वीडियो के आखिर तक दोनों के बीच लड़ाई चलती रहती है। वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल वीडियो को 28 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है, तो वहीं 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।