{"_id":"69e396bd6e6459933f01bf85","slug":"viral-indian-students-uae-national-anthem-classical-performance-dubai-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: भारतीय बच्चों ने गाया यूएई का राष्ट्रगान, वीडियो हुआ वायरल, क्राउन प्रिंस ने की तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: भारतीय बच्चों ने गाया यूएई का राष्ट्रगान, वीडियो हुआ वायरल, क्राउन प्रिंस ने की तारीफ
Sat, 18 Apr 2026 08:05 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:05 PM IST
सार
Viral: भारतीय छात्रों ने यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का राष्ट्रगान शास्त्रीय संगीत के साथ गाया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने बच्चों की तारीफ की है।
विज्ञापन
भारतीय बच्चों ने गाया यूएई का राष्ट्रगान, वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 13 भारतीय बच्चे यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का राष्ट्रगान शास्त्रीय संगीत के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की खास प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दुबई के एक म्यूजिक ग्रुप मल्हार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में आप बच्चों को सफेद रंग के पारंपरिक भारतीय कपड़ों में देख सकते हैं। उन्होंने यूएई के झंडे के रंग वाले स्कार्फ भी पहना है। बच्चों की सादगी और एक एकजुटता ने इस प्रस्तुति को बेहद खास बना दिया है। बच्चों ने यूएई के राष्ट्रगान को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ गाया है, जिसके लिए उन्होंने कई वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया हुआ है।
विज्ञापन
बच्चों ने वाद्ययंत्रों की धुन के साथ यूएई के राष्ट्रगान गाया गया है, जिसमें भारतीय संगीत और यूएई के प्रति सम्मान दोनों दिख रहा है। मलहार के संस्थापक जोगिराज सिकदार ने कहा कि यह आइडिया उन्हें यूएई में रहने के दौरान आया। वहां पर उन्होंने देखा कि लोगों का सरकार कितना ध्यान रखती है। उन्होंने कहा है कि एज जगह लिखा था- यूएई में हर कोई अमीराती है। यह बात उन्होंने बहुत पसंद किया और फिर उन्होंने ख्याल आया कि इस भावना को संगीत के माध्यम से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral: ट्रेन के स्लीपर कोच में महिला के सामने शख्स ने की ऐसी घटिया हरकत, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Zara Hatke: क्यों लोग सूटकेस पर बनवा रहे हैं अजीब चेहरे? एयरपोर्ट का वीडियो हुआ वायरल, क्या है अनोखा ट्रेंड?
Viral: अमेरिका में सिर्फ ये 4 चीजें लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे, भारतीय मां ने वीडियो में दिखाया, नहीं होगा यकीन
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने भी इस वीडियो को देखा है। उन्होंने यह इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसको अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया है। वीडियो को लोगों कई लोगों ने दिल छूने वाला बताया है। लोग बच्चों के टैलेंट की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं।