आज के समय में हर क्षेत्र में तकनीक काफी उन्नत हो गई है। खासकर कृषि के क्षेत्र में तो तरह-तरह की तकनीकें अपनाई जा रही हैं, ताकि खेती को आसान भी बनाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा अनाज की पैदावार हो। वैसे अगर आप सोच रहे होंगे कि खेती तो जमीन पर ही संभव है, तो शायद आपको पता नहीं है कि एक देश ऐसा है, जहां दीवारों पर भी खेती की जाती है। यहां धान और गेहूं के साथ-साथ सब्जियां भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। यह तकनीक अब धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक को वर्टिकल फार्मिंग यानी 'दीवार पर खेती करना' कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
दीवार पर खेती
- फोटो : Facebook/Zortrax Agriculture Corporation
वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती करने वाले देश का नाम इस्रायल है। दरअसल, इस्रायल और अन्य कई देशों में खेती लायक जमीन की काफी कमी है और इसी समस्या से निजात पाने के लिए वहां लोगों ने वर्टिकल फार्मिंग को अपना लिया है।
3 of 5
दीवार पर खेती
- फोटो : Facebook/Deep Kumbhar
इजरायल की कंपनी ग्रीनवॉल के संस्थापक पायोनिर गाइ बारनेस के मुताबिक, उनकी कंपनी के साथ गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां भी जुड़ी हैं, जिनके सहयोग से इस्रायल में कई दीवारों पर वर्टिकल फार्मिंग तकनीक से खेती की जा रही है।
4 of 5
दीवार पर खेती
- फोटो : Facebook/Italicana Kitchen with Cindy Swain
कैसे होती है दीवार पर खेती?
वर्टिकल फार्मिंग के तहत पौधों को गमलों में छोटे-छोटे यूनिट्स में लगाया जाता है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि पौधे गमलों से गिरें न। इन गमलों में सिंचाई के लिए भी विशेष प्रबंध किया जाता है। हालांकि अनाज उगाने के लिए यूनिट्स को कुछ समय के लिए दीवार से निकाल लिया जाता है और फिर बाद में उन्हें वापस दीवार में लगा दिया जाता है।
5 of 5
दीवार पर खेती
- फोटो : Facebook/Deep Kumbhar
पर्यावरण के लिए बेहतर है दीवार पर खेती
इस्रायल के अलावा वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती की तकनीक अमेरिका, यूरोप और चीन में भी तेजी से फैल रही है। ऐसी खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि दीवार पर पौधे होने से घर के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती और यह आसपास के वातावरण में भी नमी बनाए रखता है। इसके अलावा इससे ध्वनि प्रदूषण का असर भी कम ही होता है।