{"_id":"5e9968448ebc3e78ac7ea849","slug":"us-man-broke-his-own-guinness-world-record-of-bench-pressing-underwater-with-50-kg-barbell","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लॉकडाउन में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
Fri, 17 Apr 2020 01:56 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
पानी के अंदर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Facebook/Guinness World Record
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में किया गया लॉकडाउन भले ही कुछ लोगों को रास न आ रहा हो, लेकिन यह कुछ लोगों के अच्छा भी साबित हो रहा है। लॉकडाउन में लोग नई-नई चीजें सीख रहे हैं और अपने हुनर को निखार भी रहे हैं। कोई किचन में नई-नई डिश बनाने में अपना समय व्यतीत कर रहा है तो कोई अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। एक ऐसे ही शख्स हैं अमेरिका के रहने वाले ग्रेग विटस्टॉक, जिन्होंने लॉकडाउन में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इन वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
ग्रेग ने पानी के अंदर 50 किलो का वजन उठाकर 62 बेंच प्रेस लगाए। हैरानी की बात तो यह रही कि जब तक उन्होंने अपना टास्क खत्म नहीं कर लिया, तब तक पानी के अंदर सांस भी रोक कर रखी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अमेरिका के इलिनोइस की सेंट चार्ल्स लेक (झील) में बनाया।
विज्ञापन
ग्रेग का कहना है कि पानी के अंदर 62 बेंच प्रेस लगाना मजेदार भी था और डरावना भी। उनका वीडियो भी बनाया गया है, जिसे 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक छह लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि आठ हजार से ज्यादा लोगों ने उसे लाइक किया है।
विज्ञापन
हालांकि ग्रेग के लिए ये कोई नई बात नहीं है। उन्होंने पिछले साल भी पानी के अंदर 42 बेंच प्रेस लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस बार तो उन्होंने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ग्रेग का वर्ल्ड रिकॉर्ड वाकई काबिलेतारीफ है, क्योंकि पानी के अंदर ऐसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है।