फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uncle took out money to ward off the evil eye from the groom then did this thing Video goes viral

Viral Video: फूफा जी ने दूल्हे की नजर उतारने के लिए निकाले पैसे, फिर किया यह काम कि उतर गया बैंड वाले का मुंह

Wed, 11 Jun 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की एक शादी में दूल्हा पूरे जोश में डांस कर रहा है। उसके आसपास परिवार के बाकी सदस्य भी नाचने में मशगूल हैं। इतने में लाल शर्ट पहने हुए एक रिश्तेदार, जिन्हें दूल्हे के फूफा बताया जा रहा है, वह अचानक मंच पर आते हैं।

विज्ञापन
Uncle took out money to ward off the evil eye from the groom then did this thing Video goes viral
शादी का मजेदार वीडियो वायरल - फोटो : एक्स@swatic12

विस्तार

भारतीय शादियों में जहां खुशियों का सैलाब होता है, वहीं रिश्तेदारों की मस्ती भी चरम पर होती है। नाच-गाना, हंसी-मजाक और नोट उड़ाने की परंपरा तो हर बारात की जान होती है। लेकिन इस बार एक देसी शादी का वीडियो कुछ अलग ही कारणों से सुर्खियों में आ गया है। वजह है दूल्हे के फूफा जी, जिन्होंने अपनी अनोखी हरकत से इंटरनेट पर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की एक शादी में दूल्हा पूरे जोश में डांस कर रहा है। उसके आसपास परिवार के बाकी सदस्य भी नाचने में मशगूल हैं। इतने में लाल शर्ट पहने हुए एक रिश्तेदार, जिन्हें दूल्हे के फूफा बताया जा रहा है, वह अचानक मंच पर आते हैं। पहले तो वे दूल्हे की नजर उतारते हैं, जो कि एक आम रस्म है, लेकिन उसके बाद वो ऐसा कुछ कर देते हैं, जिससे बैंड पार्टी वाले शायद नाखुश हो जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फूफा जी ने किया यह काम
फूफा जी ने जैसे ही जेब से नोट निकाले और उन्हें हवा में उड़ाने का इशारा किया, वैसे ही वो अचानक रुक गए। नोट हाथ में ही रहे और फिर दोबारा जेब में चले गए। इस मजेदार पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई खूब मजार उड़ा रहा है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो X पर @swatic12 नाम की यूजर ने साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आर्थिक रूप से मैं लाल शर्ट वाला चाचा हूं।" बस फिर क्या था, वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे साढ़े 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही 50 से अधिक लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लाल शर्ट वाले अंकल की हरकत पर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने कहा – "वो पैसा भी उधारी का होगा।" तो किसी ने मजाक में लिखा, "नीली शर्ट वाला बंदा समझ बैठा था कि उसे पैसे मिलने वाले हैं।" वहीं कई यूजर्स ने फूफा जी की समझदारी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘स्मार्ट सेवियर’ तक करार दे दिया। बता दे कि शादी का ये छोटा-सा पल दिखा गया कि कभी-कभी नोट उड़ाने से ज्यादा मजेदार होता है उन्हें रोक लेना, खासकर जब आप सोशल मीडिया पर छा जाना चाहते हों। फूफा जी की इस हरकत ने शादी में अलग ही रंग भर दिया और लोगों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed