{"_id":"68147025f1d8ccdcbf0a01cf","slug":"two-young-men-were-seen-risking-their-lives-for-a-reel-video-goes-viral-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाया, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाया, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Fri, 02 May 2025 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:41 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक पेड़ की डाली पकड़कर लटक रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह वीडियो किसी पहाड़ी की है, जो बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाया
- फोटो : X/@rajkumarsa67213
विस्तार
Viral Video: वर्तमान समय में लोग सोशल मीडिया पर घंटों बिता रहे हैं। हर सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें देखा गया है कि रील बनाने के चक्कर में लोगों की जान भी चली गई है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दो लडकों ने रील बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी पलभर में जान जा सकती थी। दोनों ने रील बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है?
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक पेड़ की डाली पकड़कर लटक रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह वीडियो किसी पहाड़ी की है, जो बेहद खतरनाक है। देखा जा सकता है कि एक सूखे पेड़ की पतली सी डाली पर दो लड़के लटककर मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
Viral Video: शख्स ने पार्टी में खाने की टेबल पर ही लगवा दिया पर्सनल पानी का नल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
20 सैकंड की रील के चक्कर मे पूरी जिंदगी को दांव पर लगा दिए pic.twitter.com/YYponaBqCD
— rajkumar saini (@rajkumarsa67213) April 29, 2025
Viral News: सिर्फ घर का काम करवाने के लिए मिलेंगे 84 लाख रुपये! यहां निकली है गजब की नौकरी, पोस्ट हो गई वायरल
अगर पेड़ की डाली टूट जाती है या किसी का हाथ छूट जाता है, तो दोनो लड़कों का क्या होगा? इस बात अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग ऐसी बेवकूफी कर रहे हैं, जो चिंता बढ़ाने वाली है। रील बनाने के लिए लोग अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
Optical Illusions: ZBERA की इस भीड़ में कहीं छिपा है ZEBRA, पैनी नजर वाले ही 21 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajkumarsa67213 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, '20 सेकंड की रील के चक्कर में पूरी जिंदगी को दांव पर लगा दिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो करीब चार लाख लोग देख चुके थे।
वीडियो देखने के बाद इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, शायद इनको अपने मां-बाप की परवाह नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा है, यह रील का नशा लोगों के सिर चढ़ के बोल रहा है। एक अन्य यूजर का कहना है कि रील के चक्कर में इनको मौत से भी डर नहीं लगता।