फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man installed a personal water tap on the dining table at the party video goes viral

Viral Video: शख्स ने पार्टी में खाने की टेबल पर ही लगवा दिया पर्सनल पानी का नल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 02 May 2025 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 May 2025 10:32 AM IST
सार

Water Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पार्टी का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें कोई वेटर लोगों को पानी नहीं दे रहा है बल्कि, लोगों की टेबल पर ही पर्सनल नल है।

विज्ञापन
man installed a personal water tap on the dining table at the party video goes viral
फंक्शन में शख्स ने लगवाएं पानी के नल। - फोटो : Instagram/pankaj_mzp_63

विस्तार

Unique Service Of Water In The Function: आप कभी न कभी किसी न किसी शादी, पार्टी के फंक्शन में गए होंगे? दरअसल, लोग जब भी किसी फंक्शन में जाते हैं तो ये जरूर देखते हैं कि तैयारियां कैसी हैं, खाने का इंतजाम कैसा है यानी किस पार्टी में क्या ऐसी चीज है जो उनको खूब पसंद आई। इसके लिए लोग अपनी शादी, पार्टियों पर खूब पैसा भी खर्च करते हैं।
विज्ञापन


जैसे, अगर बात पानी की ही करें तो किसी जगह पर आपको गिलास में पानी मिलता है तो कहीं पर पानी की बोतल होती हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी फंक्शन में हर टेबल पर पानी का पर्सनल नल देखा है? शायद नहीं, तो यहां देख सकते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है। ये वीडियो आपको हैरान कर सकता है...
विज्ञापन


क्यों देखा जा रहा है वीडियो?

इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, ये वीडियो एक फंक्शन का है जहां पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग अपनी टेबल प खाना खा रहे हैं। इसी दौरान अगर आप नजर घुमाएंगे तो देखेंगे कि सभी कि टेबल पर पर्सनल पानी का नल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी टेबल पर लगे पानी के नल को खोल रहा है और गिलास में पानी भर रहा है। ऐसे में यहां पानी देने के लिए किसी वेटर की जरूरत नहीं है। लोगों की सीट पर पानी का नल लगा है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग हैरान हैं कि भला ऐसा कैसे और क्यों किया गया होगा? खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 33 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। यही नहीं, 1 मिलियन से ज्यादा लोग इसको लाइक भी कर चुके हैं।


लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'पक्का घर का पलंबर वाला होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'पलंबर की शादी में फुल व्यवस्था है।' एक और यूजर ने कमेंट किया कि "पूरे भंडारा समाज में खुशी के लहर।"

कई लोग कमेंट कर इसे टेक्नोलॉजी का कमाल भी बता रहे हैं। कुल मिलाकर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed