Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two Thousand Year Old Treasure Found Beneath Electricity Substation in Hungary

अजब गजब: बिजली सबस्टेशन के नीचे दबा था दो हजार साल पुराना खजाना, खुदाई में निकले 200 चांदी के सिक्के

Sat, 28 Nov 2026 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

Ajab Gajab: हंगरी के सोम्बाथेली शहर में बिजली सबस्टेशन के पास खुदाई के दौरान मिट्टी के एक घड़े में 200 से ज्यादा पुराने चांदी के सिक्के मिले हैं। करीब दो किलो वजनी इस खजाने को 2000 साल से भी ज्यादा पुराना माना जा रहा है। ये सिक्के प्राचीन सेल्टिक समुदाय से जुड़े हैं।
 

विज्ञापन
Two Thousand Year Old Treasure Found Beneath Electricity Substation in Hungary
खुदाई के दौरान मिला बेशकीमती खजाना - फोटो : AI

विस्तार

दुनिया में कई बार खुदाई के दौरान ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो इतिहास के पन्नों में छिपी कहानियों को सामने ले आती हैं। ऐसा ही कुछ पश्चिमी हंगरी के सोम्बाथेली शहर में देखने को मिला। यहां बिजली सबस्टेशन बनाने के लिए की गई खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को 2000 साल से भी ज्यादा पुराना चांदी के सिक्कों का खजाना मिला है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खजाना जमीन के अंदर महज 30 से 40 सेंटीमीटर की गहराई पर दबा हुआ था। खुदाई के दौरान मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में कुछ सिक्के मिले, जबकि बाकी सिक्के उसके आसपास जमीन में दबे हुए थे। पुरातत्वविदों ने मेटल डिटेक्टर की मदद से इन सिक्कों को खोजा। इनकी कुल संख्या 200 से ज्यादा बताई गई है और वजन दो किलोग्राम से अधिक है।

विज्ञापन


आखिर किसके थे ये पुराने सिक्के?
हंगरी के नेशनल आर्कियोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों के मुताबिक ये सिक्के प्राचीन सेल्टिक समुदाय से जुड़े हैं। इन्हें ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के आखिरी दौर से लेकर पहली शताब्दी की शुरुआत के बीच का माना गया है। यानी ये सिक्के करीब 2100 से 2200 साल पुराने हो सकते हैं। इन सिक्कों की एक और खासियत है। इन्हें प्राचीन यूनानी चांदी के सिक्कों की तर्ज पर तैयार किया गया था। इनका संबंध वेलेम टाइप के चांदी के सिक्कों से है। इनके एक तरफ ग्रीक देवता अपोलो का माना जाने वाला चेहरा बना है, जबकि दूसरी तरफ घोड़े पर सवार एक व्यक्ति की आकृति दिखाई देती है। इससे उस दौर में यूनानी कला और सिक्कों का सेल्टिक समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव का भी पता चलता है।
विज्ञापन


पिछले 50 साल में सबसे बड़ी खोज
इस खजाने की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हंगरी में पिछले करीब 50 साल में इस तरह का इतना बड़ा सिक्कों का खजाना नहीं मिला था। इससे पहले 1960 के दशक के आखिरी वर्षों में यहां इसी तरह की एक बड़ी खोज हुई थी। सिक्कों में मौजूद चांदी की कीमत ही 2000 डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। हालांकि, ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इनकी वास्तविक अहमियत सिर्फ चांदी की कीमत से नहीं आंकी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों जमीन में दबाए गए थे सिक्के?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि हजारों साल पहले किसी ने इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के सिक्के जमीन में क्यों छिपाए होंगे? क्या किसी ने मुसीबत के समय अपनी संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया था या फिर इन्हें किसी धार्मिक परंपरा के तहत जमीन में दबाया गया था? फिलहाल इसकी असली वजह सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों के सामने यह भी सवाल है कि इतने कीमती सिक्के जमीन में दबाने वाला व्यक्ति इन्हें वापस लेने क्यों नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed