Accident Video: सड़क पर खड़ी कार पर अचानक आ गिरे दो शख्स, खतरनाक दुर्घटना का वीडियो देख सहम गए लोग
Accident Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक सड़क किनारे का आम सा नजारा दिखता है। एक फल की दुकान के सामने एक कार खड़ी है, और आसपास से दूसरी गाड़ियां सामान्य तरीके से गुजर रही हैं। कुछ ही देर में अचानक एक ऐसा हादसा होता है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Accident Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन एक नई कहानी सामने आ जाती है, कुछ हंसाने वाली, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देने वाली। दिनभर की भागदौड़ के बाद जब लोग थोड़ा आराम करने बैठते हैं, तो अक्सर उनका हाथ अपने आप मोबाइल की तरफ बढ़ जाता है। कोई इंस्टाग्राम स्क्रॉल करता है, कोई फेसबुक, तो कोई एक्स (ट्विटर)। इन प्लेटफॉर्म्स पर कभी मजेदार वीडियो नजर आते हैं, तो कभी ऐसे दृश्य, जो दिल दहला देते हैं। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है, और इस बार जो वीडियो लोगों के सामने आया है, उसने कई लोगों को चौंका दिया है।
इस वायरल वीडियो में एक सड़क किनारे का आम सा नजारा दिखता है। एक फल की दुकान के सामने एक कार खड़ी है, और आसपास से दूसरी गाड़ियां सामान्य तरीके से गुजर रही हैं। सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन अचानक ही एक ऐसा हादसा होता है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए।
अचानक दो लोग हवा में उछलते हुए आते हैं और सीधे उस खड़ी कार की छत पर आ गिरते हैं। यह दृश्य इतना अचानक होता है कि समझ पाना मुश्किल है कि आखिर यह टक्कर कैसे हुई। वीडियो में यह साफ नहीं हो पाता कि वे किस वाहन से टकराए या गलती किसकी थी, लेकिन उनके गिरने का अंदाज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोट गंभीर हो सकती है।
देखें वीडियो
ऐसी दुर्घटना से दिमाग पूरा हिल जाता है 😢 pic.twitter.com/XCfzDxUeSt
— Neha Raj 📹🎤 (@HeyNehaRaj) May 1, 2026
कार की छत पर गिरने के बाद एक व्यक्ति फिसलकर सड़क पर जा गिरता है, जबकि दूसरा व्यक्ति वहीं संभलने की कोशिश करता नजर आता है। कुछ ही पल में एक अन्य व्यक्ति उसकी मदद करता है और उसे नीचे उतारता है। घायल शख्स के चेहरे के भाव साफ बता रहे हैं कि उसे काफी चोट लगी है।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @HeyNehaRaj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा गया है कि ऐसे हादसे इंसान को अंदर तक झकझोर देते हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं।
लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने राहत जताई कि दोनों की जान बच गई, तो किसी ने सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे हादसे दिल और दिमाग दोनों पर गहरा असर छोड़ जाते हैं।
Viral video: बच्चे की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आया पिता, भयानक दृश्य देखकर थम जाएंगी सांसे
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़
Palace On Wheels: आलीशान सफर की एक टिकट की कीमत 18 लाख से भी है अधिक, जानें कहां से कहा तक चलती है ये ट्रेन