{"_id":"68033b62caf0a9264004fb60","slug":"two-girls-stopped-the-traffic-and-danced-in-the-middle-of-the-road-video-goes-viral-on-internet-in-hindi-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दो लड़कियों ने ट्रैफिक रोककर सड़क के बीचो बीच किया डांस, लोग बोले- शूटिंग सेट है क्या?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दो लड़कियों ने ट्रैफिक रोककर सड़क के बीचो बीच किया डांस, लोग बोले- शूटिंग सेट है क्या?
Sat, 19 Apr 2025 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:33 AM IST
सार
Road Viral Video: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में अब लोग हदें पार करने लगे हैं, जहां ध्यान खींचने के लिए सुरक्षा और कानून की परवाह भी नहीं की जा रही। अब हाल ही में, एक ऐसा मामला भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि रील वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
दो लड़कियों ने ट्रैफिक रोककर सड़क के बीचो बीच किया डांस
- फोटो : एक्स
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज और रील्स की भरमार है। लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार लोग ऐसी हरकतें भी कर देते हैं, जिससे लोग उन्हें असभ्य होने का टैग दे देते हैं और उनकी रील के कमेंट सेक्शन को अपनी आलोचनाओं से भर देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही रील के बारे में बताने दा रहे हैं, जिस पर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में अब लोग हदें पार करने लगे हैं, जहां ध्यान खींचने के लिए सुरक्षा और कानून की परवाह भी नहीं की जा रही। अब हाल ही में, एक ऐसा मामला भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि रील वीडियो में क्या दिखाया गया है।
लुधियाना से सामने आया मामला
यह मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां दो लड़कियों ने शहर की व्यस्त सड़क के बीचो बीच डांस करते हुए रील बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद का विषय बन गया। इंस्टाग्राम अकाउंट @1000thingsinludhiana ने यह वीडियो 17 अप्रैल को शेयर किया था। इस पोस्ट को अब तक 2 लाख 65 हजार बार देखा जा चुका है और तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
सड़के के ट्रैफिक के बीच डांस करती नजर आईं लड़कियां
घटना के बाद लुधियाना ट्रैफिक पुलिस के एसीपी गुरप्रीत सिंह ने कहा, "सड़क पर इस तरह की शूटिंग करना ट्रैफिक कानूनों का सीधा उल्लंघन है। वीडियो की जांच की जा रही है और इन लड़कियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।" एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी है। कई लोगों का कहना है कि आज के दौर में सिर्फ कुछ सेकंड की रील और वर्चुअल तारीफों के लिए इस तरह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बेहद गंभीर चिंता का विषय बन गया है। यह ना सिर्फ कानून की अनदेखी है बल्कि समाज में गैर-जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने वाला कदम भी है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
यही नहीं, बता दें कि वीडियो में दावा किया गया है कि यह मामला लुधियाना के ग्यासपुरा चौक का है, जहां एक फ्लाईओवर के नीचे दो लड़कियां सड़क पर डांस कर रही थीं। वीडियो में साफ दिखता है कि सड़क से लगातार ट्रक, कारें, बाइक और ऑटो गुजर रहे हैं, लेकिन दोनों लड़कियां बेफिक्री से रील बनाने में लगी हुई हैं। एक लड़की ने ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी, जबकि दूसरी गुलाबी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आई। उन्होंने सड़क को ही स्टेज बना लिया था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया तीखी रही। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये रील नहीं, एक महामारी है।" किसी ने इसे "पब्लिक न्यूसेंस" बताया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "लोग कुछ लाइक्स के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं।" कई यूजर्स ने इस हरकत को "सिविक सेंस की मौत" कहा है।