चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती ने खोली पोल
दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रेन के भीतर हुई डकैती इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाला 21 वर्षीय नाथन डेनियल अपने 13 साथियों के साथ मिलकर इन चोरी को अंजाम दिया है।
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाला 21 वर्षीय नाथन डेनियल अपने 13 साथियों के साथ चलती ट्रेनों से चोरी करता था। ये लोग तेज रफ्तार चलती ट्रेन में जोखिम उठाकर चोरी करते और पूरी वारदात को कैमरे में रिकॉर्ड भी करते थे। लेकिन इस बार चोरी का वीडियो बनाना उन्हें भारी पड़ गया। सभी 14 आरोपी पकड़े गए हैं, हालांकि चोरी करने का उनका तरीका और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, नाथन ने करीब 36 ट्रेनों में चोरी की थी। इन चोरी की कुल कीमत करीब 22.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 208 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी ट्रेनों से ब्रांडेड जूते, टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करते थे, जिन्हें बाद में ब्लैक मार्केट या सोशल मीडिया के जरिए बेच देते थे।
वीडियो की शुरुआत में एक आरोपी ट्रेन का गेट काटता नजर आता है। इस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही है, लेकिन आरोपियों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं दिखती। ट्रेन से मामूली फिसलन या संतुलन बिगड़ने पर उनकी जान भी जा सकती थी। इसके बावजूद वे हंसते-मजाक करते हुए चोरी को अंजाम देते नजर आते हैं।
This morning we arrested a train robbery crew. Nathan Daniel Angel, 21, of East Los Angeles, and 13 co-defendants have been federally charged with orchestrating a $22.5 million cargo theft conspiracy. The indictment alleges the crew burglarized at least 36 freight trains across Southern California, stealing Nike sneakers, Milwaukee tools, electronics, and other merchandise for black-market resale. The defendants allegedly stopped trains by cutting air hoses, boarded rail cars, moved the goods to stash houses, and sold them via fence networks and social media. Train robberies cause enormous economic damage because of the valuable cargo involved. These defendants face long federal prison sentences if convicted. All are presumed innocent until proven guilty.
— F.A. United States Attorney Bill Essayli (@USAttyEssayli) November 19, 2026
हनीमून पर मौत से सामना! पति पर हिप्पो ने किया जानलेवा हमला और फट गया पेट, फिर पत्नी ने ऐसे बचाई जान
वीडियो में एक आरोपी को छोड़कर बाकी सभी ने अपना चेहरा ढक रखा है। कोई ट्रेन के डिब्बों पर लेटा दिखाई देता है तो कोई चोरी का सामान उठाता नजर आता है। एक आरोपी कैमरे के सामने हंसता और बातें करता भी दिख रहा है। अब सभी 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि इन चोरी की वजह से सप्लाई और कारोबार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा था। ज्यादातर वारदातें दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुईं। चोरी किया गया सामान मालगाड़ियों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा था।
