फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Train Heads Towards Home Yet I Cannot Board Bihari Man Anguish Says Responsibilities Hold Him Back

घर बुलाता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां रोक लेती हैं कदम, बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें

Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की दर्दभरी कहानी पढ़ने और वीडियो में देखने को मिलती है। इन दिनों घर से छोड़कर शहर गए बिहार के शख्स की कहानी वायरल हो रही है। इसमें शख्स ने अपना दर्द बयां, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन
Train Heads Towards Home Yet I Cannot Board Bihari Man Anguish Says Responsibilities Hold Him Back
बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें - फोटो : instagram

विस्तार

कोई भी घर छोड़कर पराए शहर में एक सपना लेकर जाता है। एक दिन खूब पैसा कमाऊंगा, जिंदगी को बेहतर बनाऊंगा और फिर लौटकर अपने घर आ जाऊंगा। घर छोड़कर पराश शहर में जाना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। समय बीतने पर यही सपना घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ तले कहीं दब जाता है। घर लौटकर आने की चाहत हर किसी के दिल में होती, लेकिन हर किसी के नसीब में घर लौटना नहीं होता है। 

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही दर्द एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बयां किया है, जो बिहार का रहने वाला है। शख्स के वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर खड़े शख्स के सामने उसके घर जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन को देखते ही उसके चेहरे पर मायूसी छा जाती है, मानों उसके सामने सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि उसका पूरा घर खड़ा हो। वह ट्रेन उसकी घर की तरफ बिहार के दानापुर जा रही थी। शायद उसके दिल ने कहा होगा, बस आज सब छोड़ घर की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठ जाओ और अपने मां-बाप के पास पहुंच जाओ। 
विज्ञापन


जिम्मेदारियों ने रोक दिए उसके कदम 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि यह ट्रेन मेरे घर की तरफ दानापुर जाती है। दिल करता है इसमें बैठ जाऊं, लेकिन मैं चाहकर भी इसमें नहीं बैठ सकता। इन शब्दों में सिर्फ एक इंसान का दर्द नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की कहानी छिपी है, जो हर दिन अपने घर और गांव से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर परिवार के लिए मेहनत और मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान
 

Train Heads Towards Home Yet I Cannot Board Bihari Man Anguish Says Responsibilities Hold Him Back
बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें - फोटो : instagram
शख्स आगे कहता है कि जब ट्रेन में बैठने के लिए कदम बढ़ाता हूं, तो सामने मां-बाप के चेहरा आ जाता है। जिम्मेदारियां याद आ जाती हैं। कर्ज याद आ जाता है और फिर वह अपने कदम वापस खींच लेता है। उसकी आवाज में बेचैनी साफ दिख रही है और आंखों में ऐसा दर्द है, जो शायद में बताना मुश्किल है। वह बताता है कि उसका दिल धड़क रहा है और बार-बार मन घर जाने के लिए कह रहा है, लेकिन मैं आगे नहीं बढ़ सकता। क्योंकि वह जानता है कि अगर वह घर चला गया, तो जिम्मेदारियां पीछे छूट जाएंगी, जिनके लिए वह घर छोड़कर शहर आया था। 

कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने आगे कहा कि अब उनका घर वापस जाना उनकी मेहनत पर निर्भर है। वह जितना ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी जल्दी जिंदगी पटरी पर आएगी और शायद वह दिन भी आएगा, जब वह बिना किसी डर और मजबूरी के घर लौट सकेंगे। उनके आंखों और चेहर पर दिख रहे ने लोगों को भावुक कर दिया। लोग उसमें अपना दर्द देखने लगे। 

ये हैं इतिहास की पांच खतरनाक महिला जासूस: ग्लैमर, चालाकी और जासूसी के किस्से कर देंगे हैरान

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सही कहा मेरे भाई, मेरी भी वैसी ही परिस्थिति है। मेरा भी बहुत मन होता है, लेकिन घर जा नहीं पाता। कई लोगों का कहना है कि अधिकतर लड़कों की जिंदगी कुछ इसी तरह की होती है। चेहरे पर मुस्कान होती है, लेकिन घर जाने की अधूरी चाहत लगातार जिंदा रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed