फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   To save its life the rat took the snake help climbed on the snake to get out of the water tank Video Viral

Viral Video: अपनी जान बचाने के लिए चूहे ने ली सांप की मदद, पानी की टंकी से निकलने के लिए चढ़ गया नाग के ऊपर

Fri, 04 Jul 2025 03:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Jul 2025 03:16 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल, कोटा के रानपुर इलाके में एक पानी की टंकी में एक सांप गिर गया था। उसी टंकी में एक चूहा भी फंसा हुआ था। अब आम तौर पर अगर चूहा और सांप आमने-सामने आ जाएं तो सांप तुरंत चूहे को पकड़कर खा जाता है।

विज्ञापन
To save its life the rat took the snake help climbed on the snake to get out of the water tank Video Viral
मेंढक की मदद से सांप ने बचाई अपनी जान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दुनिया में हर जीव-जंतु का एक नियम होता है। कोई शिकार करता है और कोई शिकार बनता है। जैसे सांप आमतौर पर चूहे को पकड़कर खा जाता है। लेकिन कभी-कभी कुदरत ऐसे करिश्मे दिखा देती है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में राजस्थान के कोटा शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दिखाती है कि मुश्किल वक्त में कभी भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और किस्मत कब पलट जाए, यह कोई नहीं जानता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, कोटा के रानपुर इलाके में एक पानी की टंकी में एक सांप गिर गया था। उसी टंकी में एक चूहा भी फंसा हुआ था। अब आम तौर पर अगर चूहा और सांप आमने-सामने आ जाएं तो सांप तुरंत चूहे को पकड़कर खा जाता है। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलटी हो गई। अपनी जान बचाने के लिए चूहा सीधे सांप की पीठ पर चढ़ गया, ताकि वह पानी में डूब न जाए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए कि चूहा अपनी सबसे बड़ी मुसीबत यानी सांप के ऊपर बैठा है और सांप भी चुपचाप टंकी में फंसा हुआ है। दोनों ही पानी में थे और अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


चूहे की मदद से सांप ने बचाई अपनी जान
थोड़ी देर बाद वहां एक आदमी आया, जिसने एक लंबी लकड़ी ली और सांप को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। उसने धीरे-धीरे लकड़ी से सांप को सहारा दिया और बाहर खींचा। खास बात यह रही कि जैसे ही सांप बाहर निकला। चूहा भी उसकी पीठ पर बैठा-बैठा सही सलामत बाहर आ गया। इस तरह सांप और चूहे दोनों की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपने-अपने अंदाज में कमेंट किए। किसी ने लिखा, “कलयुग आ गया है, शिकारी खुद शिकार को अपनी सवारी करा रहा है।” एक यूजर ने कहा, “जब इंसान-इंसान की जान लेने पर उतारू है, वहीं जानवर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।” किसी ने लिखा, “यह कुदरत का करिश्मा है, ऐसा सीन कभी नहीं देखा।” एक और व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “साल 2025 में और क्या-क्या देखने को मिलेगा?” इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने हैरानी जताने वाले इमोजी भी शेयर किए। कुछ ने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा सीन पहले कभी नहीं देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed