फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   To keep rat in the country of Canada permission is required from the government

इस देश में चूहा पालने के लिए लेनी पड़ती है सरकार से इजाजत, जानें क्या है वजह

Thu, 05 Aug 2021 07:40 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Aug 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
To keep rat in the country of Canada permission is required from the government
चूहा

भारत में ज्यादातर लोगों के घर में कुत्ता, बिल्ली या फिर दूसरी तरह का जानवर पालना आम बात है। लोग अपनी मर्जी से किसी भी पालतू जानवर को पाल सकते हैं और अगर बात करें चूहों की तो जहां सफेद चूहों को लोग अपने घरो में पालते हैं तो वहीं काले चूहे कहीं पर भी दिखाई दे जाते हैं। चूहे घर में ऑफिस में और सबसे ज्यादा खाद्य पदार्थों के गोदामों में देखने को मिलते हैं। कई बार ये काफी नुकसान भी कर देते हैं लेकिन आखिर ये तो चूहे हैं इनपर क्या रोक लगाई जा सकती है। क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी जहां पर चूहे पालने के लिए सरकार से इजाजत लेनी पड़ती है। जी हां आपको हैरानी भले ही हुई हो लेकिन ये सच है। ये देश है विकसित देशों में शुमार कनाडा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कनाडा उत्तरी अमेरिका में स्थित है और  क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का  दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा एक ऐसा देश है जहां पर चूहा पालना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि यहां पर अगर किसी को चूहा पालना हो तो इसके लिए उसे सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, इसके पीछे वजह है कि कनाडा में जिंदा चूहे को बेच नहीं सकते हैं और न ही मार सकते हैं। यहां पर जिंदा चूहों को बेचना या मारना गैरकानूनी काम माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कनाडा से और भी बहुत सारे रोचक चीजें जुड़ी हुई  हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही रोचक बातें। 


 

कनाडा एक ऐसा देश है जहां का 40 फीसदी हिस्सा जंगल है। कनाडा को झीलों का देश भी कहा जाता है। यहां का पानी मिनरल वाटर से भी ज्यादा साफ है और इसकी वजह यहां की झीले हैं। यह भी कहा जाता है कि कनाडा के कुछ हिस्सों में गुरुत्वाकर्षण बहुत ही कम है जिसकी वजह से वहां पर लोगों के हवा में उड़ता हुआ सा महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed