फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three Gorges Dam in China: What you should know about the massive dam that is slowing Earth's rotation nasa

Three Gorges Dam: चीन के इस बांध ने पृथ्वी की घूमने की गति को कर दिया धीमा, नासा का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 20 Jul 2024 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 07:17 PM IST
सार

थ्री गॉर्जेस डैम समुद्र तल से 175 मीटर ऊपर पानी रखता है, जिसका वजन 39 ट्रिलियन किलोग्राम से ज्यादा है। इसके कारण जड़त्व आघूर्ण की वजह से यह भारी वजन पृथ्वी की गति को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Three Gorges Dam in China: What you should know about the massive dam that is slowing Earth's rotation nasa
चीन के इस बांध ने पृथ्वी की घूमने की गति को कर दिया धीमा - फोटो : Istock

विस्तार

Three Gorges Dam: चीन के थ्री गॉर्जेस डैम की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है। चीन में स्थित दुनिया के सबसे बड़े बांध ने पृथ्वी की घूमने की रफ्तार को कम कर दिया है। थ्री गॉर्जेस डैम हुबेई प्रांत में यांग्त्जी नदी पर बना है। यह हाइड्रोइलेक्ट्रिक ग्रेविटी डैम है। साल 1919 में चीन गणराज्य के अंतरिम प्रथम राष्ट्रपति सन यात-सेन ने पहली बार यांग्त्जी नदी की बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए चीन की ताकत का प्रतीक बनाने के उपाय के तौर प्रस्तावित किया था। इस बांध के निर्माण में कई साल लग गए। अब यह बांध बनन के बाद पृथ्वी के घूमने की गति को प्रभावित कर रहा है। 

विज्ञापन


धरती की गति पर पड़ रहा प्रभाव?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह बांध पृथ्वी की गति को बदल रहा है? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थ्री गॉर्जेस डैम समुद्र तल से 175 मीटर ऊपर पानी रखता है, जिसका वजन 39 ट्रिलियन किलोग्राम से ज्यादा है। इसके कारण जड़त्व आघूर्ण की वजह से यह भारी वजन पृथ्वी की गति को प्रभावित कर रहे हैं। आसान भाषा में कोई पिंड अपनी धुरी से जितना दूर रहता, उसका जड़त्व आघूर्ण उतना ही ज्यादा होता है, जो बदले में घूर्णन यामी घूमने की गति को धीमा कर देता है।
विज्ञापन


क्या है जड़त्व आघूर्ण? 

दरअसल, यह एंगुलर एक्सलरेशन का प्रतिरोध करने की किसी पिंड की फ्रीक्वेंसी की मात्रा व्यक्त करती है, जो पिंड में प्रत्येक कण के द्रव्यमान और घूर्णन अक्ष से उसकी दूरी के वर्ग के गुणनफल का योग है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र तल से ऊपर पानी का विशाल द्रव्यमान पृथ्वी के जड़त्व आघूर्ण को बढ़ाता है। हालांकि, इसके घूर्णन में परिवर्तन सिर्फ 0.06 माइक्रोसेकंड है। इसका मतलब यह है कि हमारे दिन सिर्फ 0.06 माइक्रोसेकंड लंबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या

Ajab Gajab: 6 महीने की बच्ची करती है चमत्कार, फटाफट पहचानती है 50 से अधिक जानवरों और फलों के नाम

पृथ्वी के घूमने की गति हुई कम 

दुनिया के इस सबसे बड़े बांध का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ा है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने साल 2005 में गणना की थी कि थ्री गॉर्जेस डैम के कारण पृथ्वी के घूमने की गति कम हो गई है। पृथ्वी को हवाएं, भूकंप, जलवायु परिवर्तन और चंद्रमा की स्थिति भी प्रभावित करती है। इस बांध के जलाशय में 42 बिलियन टन पानी है। इससे पृथ्वी घूमते समय अपना मोमेंटम खो देती है। द्रव्यमान में बदलाव की वजह से एक दिन का समय 0.06 माइक्रोसेकंड बढ़ा है। इस बाध के कारण दिन थोड़ा लंबा हो गया है। नासा के मुताबिक, इस बांध के कारण उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव भी अपनी-अपनी जगह से 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं, तो वहीं अन्य ध्रुवों पर पृथ्वी थोड़ी सी चपटी भी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed