{"_id":"6846614a61fc5d2f180c5641","slug":"this-man-is-not-satisfied-even-after-having-5-wives-now-he-is-preparing-for-the-sixth-marriage-post-goes-viral-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 5 पत्नियों के होते हुए भी नहीं भर रहा इस आदमी का दिल, अब छठी शादी की कर रहा है तैयारी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 5 पत्नियों के होते हुए भी नहीं भर रहा इस आदमी का दिल, अब छठी शादी की कर रहा है तैयारी
Mon, 09 Jun 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:52 AM IST
सार
Viral Post: यह कहानी है जेम्स बैरेट की, जो पहले से ही पांच महिलाओं से शादी कर चुका है। इन पत्नियों के रहते हुए भी जेम्स का दिल नहीं भरा और अब वो एक छठी पत्नी की तलाश कर रहा है। इस अलग मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों की खूब दिलचस्पी बटोरी है और लोग इस शख्स को "सुपरहसबैंड" कहकर मजेदार मीम्स और कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शख्स की थी पांच पत्नियां
- फोटो : इंस्टाग्राम @nextgenbarrett
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई हैरान कर देने वाली कहानी सामने आती है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। हाल ही में, एक ऐसी ही खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। मामला एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसकी पहले से पांच पत्नियां हैं, लेकिन अब वो छठी बार शादी करने की तैयारी में है। इस खबर को सुनते ही लोग चौंक गए और प्रतिक्रिया में बोले, "वाह भाई, कमाल है।" तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल न्यूज के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
यह कहानी है जेम्स बैरेट की, जो पहले से ही पांच महिलाओं से शादी कर चुका है। इन पत्नियों के रहते हुए भी जेम्स का दिल नहीं भरा और अब वो एक छठी पत्नी की तलाश कर रहा है। इस अलग मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों की खूब दिलचस्पी बटोरी है और लोग इस शख्स को "सुपरहसबैंड" कहकर मजेदार मीम्स और कमेंट कर रहे हैं। पेशे से रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट जेम्स अपनी पत्नियों के साथ मिलकर एक अलग ही तरह की "लव पंचायत" चला रहे हैं। उनकी पत्नियों के नाम हैं, कैमरन, जेसिका, रेटा, गैबी, और एक और जिनका नाम अभी सामने नहीं आया है। ये सभी महिलाएं मिलकर जेम्स की हर जरूरत और नखरे पूरे करती हैं, इसके बावजूद जेम्स को लगता है कि उसकी जिंदगी में अभी एक और साथी की कमी है।
विज्ञापन
https://www.instagram.com/reel/DKKx3MzS756/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन
जेम्स ने कही दिल की बात
जेम्स ने एक इंटरव्यू में बताया, “मुझे एक और बीवी चाहिए जो न केवल मेरे वाइब से मेल खाए, बल्कि मेरी बाकी पत्नियों के साथ भी तालमेल बैठा सके। मैं ऐसी महिला चाहता हूं जिसकी पर्सनैलिटी सभी के लिए पॉजिटिव हो।” इस अनोखी फैमिली की चर्चा तब शुरू हुई जब जेम्स और उनकी पत्नियों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nextgenbarrett पर एक पोस्ट डाली। इस पोस्ट में लिखा था, “अगर तुम बैरेट बनना चाहती हो तो तुम्हें हमारे और जेम्स के वाइब से तालमेल बिठाना होगा।” इस पोस्ट ने लोगों को चौंका दिया और बहस छेड़ दी कि कोई व्यक्ति पांच पत्नियों के होते हुए भी छठी क्यों चाहता है?
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने सवाल किया, “अगर आपकी अपनी बेटी किसी की छठी पत्नी बनना चाहे, तो क्या आप मान जाएंगे?” इस पर जेम्स का साफ कहना है कि वह अपनी पत्नियों पर किसी तरह का दबाव नहीं डालते और छठी शादी का फैसला पूरी तरह से आपसी सहमति पर आधारित होगा। जेम्स की जिंदगी को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा हो, जिसमें हर दिन कोई नया ट्विस्ट और ड्रामा सामने आता है।