फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This man considers the car as God keeps it on the roof of the house and worships it Video goes Viral

Viral Video: गाड़ी ने बनाया मालामाल, कार को भगवान मानता है ये शख्स, घर की छत पर रखकर करता है पूजा-पाठ

Sat, 14 Jun 2025 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

Viral Video: गाड़ियां अक्सर गैराज में खड़ी होती हैं या फिर घर के बाहर। लेकिन कर्नाटक के एक मैकेनिक सूरज ने अपनी पुरानी मारुति 800 कार को तीन मंजिला घर की छत पर रखवा दिया। 

विज्ञापन
This man considers the car as God keeps it on the roof of the house and worships it Video goes Viral
कार को भगवान की तरह पूजता है ये शख्स - फोटो : एक्स

विस्तार

इंसान का प्यार और लगाव अगर सच्चा हो तो वह किसी भी चीज को खास बना सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है कर्नाटक की, जो मिसाल बन गया।यह कहानी कर्नाटक के सूरज नाम के एक नॉर्मल से मैकेनिक की है, जो अपनी पुरानी मारुति 800 कार से इतना प्यार करता है कि उसने उसे अपने तीन मंजिला घर की छत पर क्रेन की मदद से रखवा दिया। यह कार उसके लिए सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि भगवान के समान है। सूरज और उनका परिवार हर अमावस्या, पूर्णिमा और दशहरे पर इस कार की विधि-विधान से पूजा करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको सूरज की कहानी के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गाड़ियां अक्सर गैराज में खड़ी होती हैं या फिर घर के बाहर। लेकिन कर्नाटक के एक मैकेनिक सूरज ने अपनी पुरानी मारुति 800 कार को तीन मंजिला घर की छत पर रखवा दिया। इतना ही नहीं, उनका पूरा परिवार इस कार को भगवान मानकर हर अमावस्या, पूर्णिमा और दशहरे पर पूजा करता है।
विज्ञापन


कार खरीदने के बाद हुई बरकत
यह सुनकर भले ही कुछ लोगों को हैरानी हो, लेकिन सूरज का मानना है कि यही कार उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा और सफलता की जड़ है। वह हर खास मौकों पर इस कार की विधिवत पूजा करते हैं। उनके परिवार के बाकी सदस्य भी इसमें पूरे मन से शामिल होते हैं। इस कार से उन्होंने ड्राइविंग सिखाने का काम शुरू किया। उन्होंने आसपास के लोगों को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी और यही उनकी आय का मुख्य जरिया बन गया। धीरे-धीरे उन्होंने जो भी पैसे कमाए, उससे पहले थोड़ी जमीन खरीदी। फिर उसी पर अपना घर बनवाया और आखिरकार एक छोटी-सी दुकान खोलकर खुद का व्यवसाय शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को दिया है भगवान का दर्जा
सूरज मानते हैं कि उनकी तरक्की की शुरुआत इसी कार से हुई। अगर वह यह कार न खरीदते, तो शायद आज उनके पास न तो खुद का घर होता, न ही दुकान। इसी वजह से उन्होंने इस कार को ‘भगवान’ का दर्जा दिया और उसे अपने घर की छत पर एक खास जगह पर स्थापित किया। सूरज की यह भावना आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। लोग उनके घर आकर कार को देखते हैं और उनके संघर्ष की कहानी सुनते हैं। कुछ लोग इसे आस्था मानते हैं तो कुछ इसे जज्बा और मेहनत की पहचान।


सूरज की कहानी बनी लोगों के लिए प्रेरणा
सूरज की कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान के पास मेहनत करने का जज्बा हो और वह अपने साधनों का सही इस्तेमाल करे तो किस्मत जरूर साथ देती है। एक नॉर्मल सी कार उनके जीवन में इतनी बड़ी भूमिका निभाएगी, यह शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। लेकिन आज यही कार उनके लिए भगवान के समान है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed