फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो ये है विराट के करियर का सबसे सुखद पल, बोले समझ नहीं आ रहा था क्या करूं

Wed, 15 Jan 2020 04:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 15 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli picks maiden India call-up day favourite career moment
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर के अभी के सबसे पसंदीदा पलों के बारे में बताया है। विश्व क्रिकेट में तमाम उपलब्धियां हासिल करने वाले कोहली ने बुधवार को कहा कि 2008 में राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जाना हमेशा उनके पसंदीदा पलों में शुमार रहेगा। कोहली इस समय टेस्ट और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर के अभी के सबसे पसंदीदा पलों के बारे में बताया है। वन-डे प्रारूप दोनों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। 

Virat Kohli picks maiden India call-up day favourite career moment
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने मुंबई में ऑडी कार लॉन्च कार्यक्रम के मौके पर कहा कि वह पल जो मेरे लिए हमेशा विशेष रहेगा, वो भारतीय टीम में चुने जाने का था। मैं अपनी मां के साथ घर पर खबरें देख रहा था, मुझे कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी और अचानक से मेरा नाम आया तो मुझे पता नहीं चला कि मैं क्या करूं। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हो गया, मुझे पता नहीं चल रहा था कि बैठ जाऊं, खड़ा हो जाऊं, दौड़ने लगूं या फिर कूदने लगूं।

Virat Kohli picks maiden India call-up day favourite career moment
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यही ऐसा क्षण रहेगा जो मेरा पसंदीदा पल होगा। कोहली उस साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे और इसी साल उन्होंने सीनियर टीम में जगह बनाई थी। उन्होंने कहा कि जब आप राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हो तो टूर्नामेंट या श्रृंखलाएं उपलब्धियां बन जाती हैं। लेकिन आपने जो कड़ी मेहनत की होती है, उसे देखते हुए आठ साल की उम्र से खेलना शुरू करते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा अहसास है जिसे आप दोबारा महसूस नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli picks maiden India call-up day favourite career moment
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट - फोटो : पीटीआई

कोहली ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए शुरुआत करने वाला पल मेरे लिए अहम होगा क्योंकि इससे आपको इससे प्रेरणा मिलती है और इससे मेरे पैर जमीन पर रहते हैं और मुझे यह याद रहता है कि मैं कहां से आया हूं। इस शानदार बल्लेबाज ने वन-डे में 11 हजार से ज्यादा रन जुटाए हैं और टेस्ट में भी सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका खेल के सभी तीनों प्रारूप में औसत 50 से ज्यादा का है। उनके टेस्ट और वन-डे प्रारूप में मिलाकर 70 शतक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed