{"_id":"68d7a05c07009fca7505edf9","slug":"this-is-how-navratri-is-celebrated-in-pakistan-people-can-be-seen-playing-dandiya-and-garba-in-the-viral-video-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पाकिस्तान में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि, वायरल वीडियो में डांडिया और गरबा खेलते दिखे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पाकिस्तान में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि, वायरल वीडियो में डांडिया और गरबा खेलते दिखे लोग
Sat, 27 Sep 2025 02:59 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 27 Sep 2025 02:59 PM IST
सार
Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की नवरात्रि के नजारे देखने को मिलते हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि पाकिस्तान जैसे देश में भी हिंदू समुदाय इतनी श्रद्धा और उत्साह से नवरात्रि मनाता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का नवरात्रि सेलिब्रेशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @preetam_devria
विस्तार
नवरात्रि का त्योहार आते ही पूरे भारत में चारों तरफ रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजते हैं, झांकियां निकलती हैं और गरबा-डांडिया की धूम रहती है। भक्त पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। यह त्योहार भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में नवरात्रि कैसे मनाई जाती होगी? शायद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता होगा। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की नवरात्रि के नजारे देखने को मिलते हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि पाकिस्तान जैसे देश में भी हिंदू समुदाय इतनी श्रद्धा और उत्साह से नवरात्रि मनाता है। यह वीडियो एक व्लॉगर ने बनाया है, जो वहां के पंडाल और सेलिब्रेशन दिखाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पाकिस्तान में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि
वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर कहता है, “आज नवरात्रि का चौथा दिन है और आइए मैं आपको दिखाता हूं।” इसके बाद कैमरा पंडाल की ओर घूमता है, जहां लोग गरबा और डांडिया खेलते हुए दिखाई देते हैं। पंडाल में मां दुर्गा की एक सुंदर और भव्य मूर्ति भी रखी गई है, जिसे देखकर लगता है कि वहां भी लोग पूरी श्रद्धा के साथ त्योहार मना रहे हैं। वीडियो में मंच पर हो रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नजर आता है। करीब 34 सेकंड का यह वीडियो छोटा जरूर है, लेकिन इसमें पाकिस्तान की नवरात्रि की झलक साफ देखने को मिलती है। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा वीडियो शेयर किया गया हो। पाकिस्तान में रहने वाले इस यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी कई वीडियोज अपलोड किए हैं, जिनमें वहां की नवरात्रि वाइब्स देखने को मिलती हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @preetam_devria नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान की नवरात्रि।” दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो सिर्फ एक दिन पहले ही डाली गई थी, लेकिन अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर यूजर्स ‘जय माता दी’ लिखते नजर आए। एक यूजर ने तो गरबा खेलती महिलाओं को देखकर मजाकिया अंदाज में लिखा, “बस चनिया-चोली और दे दो।” वहीं, कुछ लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की स्थिति पर भी चर्चा की और अपने विचार रखे। पाकिस्तान की इस नवरात्रि वीडियो ने दिखा दिया कि वहां हिंदू समुदाय अपने त्योहारों को पूरे उत्साह और खुशी से मनाता है। भले ही भारत में जितनी बड़ी धूमधाम न होती हो, लेकिन श्रद्धा और भक्ति में कोई कमी नहीं दिखती।