{"_id":"572b1aff4f1c1bdf795cdc25","slug":"this-baby-boy-has-16-toes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में 15 उंगलियां, पैरों में 16 अंगूठे, दूसरी दुनिया का लगता है ये बच्चा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हाथों में 15 उंगलियां, पैरों में 16 अंगूठे, दूसरी दुनिया का लगता है ये बच्चा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
हांग हांग की उंगलियां
- फोटो : cnn
चीन के रहने वाले हांग हांग के पैरों में 16 अंगूठे हैं। इस बच्चे की उम्र मात्र 4 महीने है। हांग हांग का जन्म 15 जनवरी 2016 को हुआ। इसके शरीर में कुल 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे मौजूद हैं जबकि हाथों में कोई अंगूठा नहीं है। इस अजीबो-गरीब बच्चे की जांच कर डॉक्टरों ने बताया कि उसमें पॉलिडेकटाइलिज्म के लक्षण मौजूद हैं जो कि अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पाया जाता है।
विज्ञापन
हालांकि सजर्री के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकता है। हांग हांग के माता-पिता अपने बेटे का ऑपरेशन करवाना चाहते हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक पॉलिडेकटाइलिज्म एक जेनेटिक रोग है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चल सकता है। हांग हांग की मां की भी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के लिए हांग हांग अभी बहुत छोटा है। उनके मुताबिक यह सर्जरी बहुत कठिन भी है क्योंकि ज्यादा उंगलियों को सिर्फ हटाना ही नहीं बल्कि हाथ में अंगूठे भी लगाने होंगे। हाथों में बिना अंगूठे के कोई काम नहीं हो सकता। इस सर्जरी में खर्चा भी बहुत है।
विज्ञापन
हांग हांग के माता-पिता इस दिशा में सोशल नेटवर्क की मदद ले रहे हैं।
स्टोरी सोर्स-सीएनएन