फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thieves wheel away entire ATM on handcart in Belagavi heist

Viral: सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा और सेंसर पर लगाया काला पेंट, फिर ठेले पर रखकर एटीएम मशीन उठा ले गए चोर

Thu, 04 Dec 2025 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

Viral News: कर्नाटक के बेलगावी जिले में चोरों फिल्मी स्टाइल में चोरी को अंजाम दिया है। यहां पर चोर एक एटीएम मशीन को ठेले पर रखकर लेकर चले गए। 

विज्ञापन
Thieves wheel away entire ATM on handcart in Belagavi heist
सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा और सेंसर पर लगाया काला पेंट, फिर ठेले पर रखकर एटीएम मशीन उठा ले गए चोर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस घटना के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक एटीएम को ही चोर उठाकर भाग गए। इस दौरान एटीएम मशीन में करीब एक लाख रुपये थे। 

विज्ञापन


सबसे पहले चोरों ने एटीएम रूम में पहुंचते ही पहले सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को काट दिया। फिर अलार्म बजने से बचने के लिए सेंसर पर काला पेंट पोत दिया। इसके बाद वो एटीएम को ठेले पर रखकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इससे दो सप्ताह पहले बेंगलुरु में एटीएम कैश वैन डकैती की घटना सामने आई थी। अब राज्य के बेलगावी से एटीएम डकैती की घटना सामने आई है, जहां चोर एटीएम मशीन ही उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Putin Visit To India: इस खतरनाक जीव के चमड़े की घड़ी पहनते हैं पुतिन, वॉच कलेक्शन जानकर हो जाएंगे हैरान


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार की घटी थी। देर रात बेलगावी शहर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के किनारे होसा वंतामुरी गांव में स्थित एटीएम मशीन को चोर ठेले पर रखकर लेकर चले गए। 

Viral: बेंगलुरु में बैचलर्स के फ्लैट पर रातभर मेहमान बनी लड़कियां, सोसायटी ने ठोका 5 हजार रुपये का फाइन 

Viral: मोमबत्ती लगते ही केक में हुआ धमाका, बर्थडे पार्टी में मचा हड़कंप, दोस्तों का खौफनाक मजाक वीडियो में कैद

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति एक ठेले के साथ आए और एटीएम कियोस्क में घुस गए। फिर शातिर चोरों ने अलार्म बजने से बचने के लिए सेंसर पर काला पेंट लगा दिया। सिस्टम के ब्लाइंड होने के बाद चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़कर, उसे ठेले पर लादकर लगभग 200 मीटर दूर धकेल दिया। इसके बाद एक वाहन में रखकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लूट के समय एटीएम में 1 लाख रुपये से अधिक की राशि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed