फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच देश, जहां नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट, लोग ऐसे करते हैं हवाई यात्रा

Sun, 22 Mar 2020 02:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
These five countries have no airport because there is no space for this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत देश हैं, जो अपनी खूबसूरती और दिलकश नजारों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जो अलग ही वजहों से जाने जाते हैं। वैसे तो ये हर देश की चाहत होती है कि उनके यहां कोई न कोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (हवाईअड्डा) हो, जिससे उस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े, लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। अब जाहिर है आप सोच रहे होंगे कि जब एक भी एयरपोर्ट नहीं है तो लोग उस देश तक कैसे पहुंचते होंगे। तो चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं... 

These five countries have no airport because there is no space for this
अंडोरा - फोटो : Pixabay

अंडोरा
यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है अंडोरा, जो करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या 85,000 के आसपास है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो इस देश से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। हालांकि इसके बावजूद यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 

These five countries have no airport because there is no space for this
लिस्टेंस्टीन - फोटो : Pixabay

लिस्टेंस्टीन 
यह भी यूरोप का ही एक देश है, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में स्थित है। महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पाषाण युग से लोगों के निवास करने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा यह देश इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन यहां पर एक हेलीपोर्ट जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These five countries have no airport because there is no space for this
मोनाको - फोटो : Pixabay

मोनाको 
यह पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह फ्रांस और इटली के बीच स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद यह भी हैरान करने वाली बात है कि इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है। 

विज्ञापन
These five countries have no airport because there is no space for this
सैन मैरिनो - फोटो : Pixabay

सैन मैरिनो
यह भी यूरोप में ही स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य भी माना जाता है। साथ ही यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इस देश में भी फिलहाल कोई एयरपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन यहां एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed