{"_id":"68772ab6d840bcadce03ee85","slug":"the-whole-world-went-crazy-for-11-year-old-indonesian-boat-racing-kid-the-video-went-viral-on-the-internet-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 11 साल के इंडोनेशियाई बोट रेसिंग बच्चे के लिए पागल हुई पूरी दुनिया, इंटरनेट पर छाया वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 11 साल के इंडोनेशियाई बोट रेसिंग बच्चे के लिए पागल हुई पूरी दुनिया, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Wed, 16 Jul 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:59 AM IST
सार
Viral Video: रेयान का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह नाव के चलते हुए मेली माइक के गाने "यंग ब्लैक एंड रिच" पर डांस करता दिखता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि उसने "अब तक की सबसे बेहतरीन ऑरा फार्मिंग" की है।
विज्ञापन
11 साल के इंडोनेशियाई बोट रेसिंग बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर छाया
- फोटो : एक्स@PicturesFoIder
विस्तार
एक 11 साल का इंडोनेशियाई लड़का, काले कपड़ों में, घुटनों के बल बैठकर नाव के अगले हिस्से पर पूरे आत्मविश्वास से खड़ा है। यह नजारा इंडोनेशिया के सुमात्रा में होने वाली एक खास नाव दौड़ “पाकु जालुर” का है। रेयान अर्कान नाम का यह लड़का जिस नाव पर है, उसे कुछ पुरुष चला रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान उस पर है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रेयान का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह नाव के चलते हुए मेली माइक के गाने "यंग ब्लैक एंड रिच" पर डांस करता दिखता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि उसने "अब तक की सबसे बेहतरीन ऑरा फार्मिंग" की है। इस वीडियो पर कई मशहूर लोग भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जैसे कि NFL स्टार ट्रैविस केल्से, F1 ड्राइवर एलेक्स एल्बोन, यूट्यूबर KSI, फुटबॉल क्लब PSG और दूसरे खेलों के बड़े खिलाड़ी।
विज्ञापन
bro's job is to aura farm pic.twitter.com/aqwyTrezwB
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) July 2, 2025
विज्ञापन
बच्चों को है नए शौक
आजकल के बच्चे और किशोर यानी जेन जी और जेन अल्फा लगातार नए-नए ट्रेंड बना रहे हैं और नए शब्द भी गढ़ रहे हैं। वे हमेशा खुद को सबसे अलग, सबसे दिलचस्प और सबसे "कूल" दिखाना चाहते हैं। सोशल मीडिया जैसे सोशल मीडिया पर कई नए ट्रेंड्स आते हैं – जैसे सुंदर तस्वीरें डालना, मजेदार वीडियो बनाना और अब "ऑरा फार्मिंग" करना।
ऑरा फार्मिंग क्या है?
नाम सुनने में यह कोई ध्यान लगाने या योग जैसा लगता है, लेकिन इसका मतलब कुछ और है। ऑरा फार्मिंग का मतलब है। सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बनाना जिससे लोग आपकी तारीफ करें। लेकिन यह सब ऐसे दिखना चाहिए जैसे आपने कोई कोशिश ही नहीं की। उदाहरण के लिए आपने कोई ट्रेंडी और महंगे जूते खरीदे। अब आप यह नहीं कहेंगे, “देखो, मेरे नए महंगे जूते।” इसके बजाय आप उन्हें पहनकर एक कूल पोज़ में फोटो पोस्ट करेंगे, जिससे लगे कि यह तो आपकी रोजमर्रा की बात है।
युवाओं में वायरल है ये ट्रेंड
यह ट्रेंड तब शुरू हुआ जब एक वीडियो में किसी ने पानी की बोतल उछाली और वह पहली कोशिश में ही सीधा खड़ी हो गई। फिर वह शख्स ऐसे रिएक्ट करता है जैसे यह कोई बड़ी बात ही नहीं थी। इसी से "ऑरा फार्मिंग" शब्द फैल गया यानी कोई असरदार चीज करना लेकिन ऐसा दिखाना जैसे वो तो आम बात है। बाद में यह ट्रेंड ऐनिमे पसंद करने वाले युवाओं में भी फैल गया। वे अपने पसंदीदा किरदारों को लेकर कहते थे कि वो कितने शांत और कूल रहते हैं। यही उनकी "ऑरा" है।
दबाव भी हो सकता है महसूस
हालांकि ऑरा फार्मिंग आपको सोशल मीडिया पर स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखा सकती है, लेकिन इससे एक तरह का दबाव भी बन सकता है। आपको हर वक्त कुछ खास करने और सबसे अलग दिखने की चिंता हो सकती है। लगातार सोशल मीडिया पर अपनी "कूलनेस" बनाए रखने की कोशिश, धीरे-धीरे मानसिक थकान और तनाव बढ़ा सकती है।