फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The thief stole chain right in front of the goldsmiths eyes Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: सुनार की आंखों के सामने से ही चेन उड़ा ले गया चोर, दुकानदार ताकता रह गया मुंह, वीडियो वायरल

Thu, 12 Jun 2025 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

Viral Video: यह वायरल वीडियो एक ज्वेलरी की दुकान का है। वीडियो में दिखता है कि दुकान के अंदर दुकानदार और एक युवक आमने-सामने बैठे हुए हैं। दुकानदार अपने सामान में बिजी नजर आता है, जबकि युवक के सामने एक बॉक्स में चांदी की चेन रखी हुई हैं।

विज्ञापन
The thief stole chain right in front of the goldsmiths eyes Video goes Viral on Internet see netizens reaction
दुकानदार के सामने चेन चोरी कर के फरार हुआ शख्स - फोटो : एक्स@introvert_hu_ji

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग दिनभर में कुछ वक्त तो सोशल मीडिया पर जरूर बिताते हैं। कोई इसका इस्तेमाल अपने पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए करता है तो कोई रील्स और वीडियो देखकर मनोरंजन करता है। सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी किसी वीडियो में लोग स्टंट करते नजर आते हैं तो कभी किसी में कोई लड़ाई या बहस होती दिखाई देती है। कुछ वीडियो में जुगाड़ देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं तो कुछ में इंसानों का अलग-अलग तरह का व्यवहार। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शातिर चोरी की घटना कैद हुई है। हालांकि, इस वीडियो की खास बात यह है कि इस वीडियो में दुकानदार की नजरों के सामने ही चोरी हो जाती है। आइए जानते हैं वीडियो के बारे में।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वायरल वीडियो एक ज्वेलरी की दुकान का है। वीडियो में दिखता है कि दुकान के अंदर दुकानदार और एक युवक आमने-सामने बैठे हुए हैं। दुकानदार अपने सामान में बिजी नजर आता है, जबकि युवक के सामने एक बॉक्स में चांदी की चेन रखी हुई हैं और एक चेन उसके हाथ में भी है। दोनों के बीच बातचीत चल रही है और ऐसा लगता है कि युवक पेमेंट के तरीके के बारे में पूछताछ कर रहा है या फिर कार्ड से भुगतान की बात कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन निकालते ही फरार हुआ युवक
इसी बातचीत के दौरान दुकानदार नीचे झुककर कार्ड मशीन निकालने लगता है। जैसे ही वह नीचे झुकता है, युवक एक चेन उठाकर वहां से चुपचाप निकल जाता है। यह सब इतना तेजी से होता है कि दुकानदार को कुछ समझ ही नहीं आता। जब दुकानदार मशीन लेकर ऊपर देखता है तो उसके चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई देती है क्योंकि सामने बैठा युवक और चेन दोनों गायब हो चुके होते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (जो पहले ट्विटर था) पर @introvert_hu_ji नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "चोरी कर ली बड़े आराम से।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा टैलेंट हर किसी में नहीं होता।” वहीं, एक और यूजर ने प्रतिक्रिया दी, “क्विक रिफ्लेक्शन।” कई लोगों ने इस घटना पर नाराजगी और दुख जताते हुए दुखी चेहरे वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इस वीडियो के जरिए यह साफ हो जाता है कि कैसे कुछ लोग बेहद चालाकी से अपराध को अंजाम दे देते हैं। ये घटनाएं दुकानदारों और आम लोगों के लिए एक चेतावनी भी हैं कि वे हमेशा सतर्क रहें खासकर लेन-देन के समय।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed