{"_id":"5e58c090beab98a64f4b7021","slug":"the-sunken-forest-of-lake-kaindy-in-kazakhstan-is-a-ghostly-underwater-forest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे अजीबोगरीब झील, जहां पानी के अंदर बसा है पूरा जंगल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे अजीबोगरीब झील, जहां पानी के अंदर बसा है पूरा जंगल
वैसे तो दुनियाभर में कई झीलें हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान कर देती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अजीबोगरीब झील कहें तो गलत नहीं होगा। दरअसल, इस झील के अंदर पूरा का पूरा जंगल बसा हुआ है। यह देखने पर ऐसा लगता है जैसे पेड़ पानी में उगे हुए हैं और वो भी उल्टे।
2 of 5
लेक कैंडी, कजाखस्तान
- फोटो : Social media
यह अजीबोगरीब झील कजाखस्तान में है, जिसका नाम 'लेक कैंडी' है। इस झील में अजीब तरह से लकड़ी के खंभे निकले हुए हैं। असल में ये पेड़ों के कुछ हिस्से हैं, जबकि बाकी हिस्से पानी के अंदर डूबे हुए हैं। यानी पानी के अंदर ये पेड़ एक जंगल की तरह मौजूद हैं।
3 of 5
लेक कैंडी, कजाखस्तान
- फोटो : Social media
कहते हैं कि साल 1911 में इस इलाके में एक भयानक भूकंप आया था, जिसकी वजह से पूरे इलाके में भारी उथल-पुथल हुई और पूरा का पूरा इलाका पानी से भर गया और इसी के साथ यहां मौजूद जंगल भी पानी में डूब गया। कुछ इस तरह इस अनोखी और अजीबोगरीब झील का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लेक कैंडी, कजाखस्तान
- फोटो : Social media
समुद्र तल से लगभग 2,000 मीटर ऊपर स्थित इस झील का पानी काफी ठंडा है। यह पेड़ों के लिए किसी रेफ्रिजरेटर की तरह काम करता है। यह अजीबोगरीब झील कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी से 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
5 of 5
लेक कैंडी, कजाखस्तान
- फोटो : Social media
लेक कैंडी कजाखिस्तान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। सर्दियों के मौसम में यह झील आइस डाइविंग और मछली पकड़ने के लिए भी जानी जाती है। रात के समय में यह झील किसी भूतिया जगह से कम नहीं लगती, क्योंकि पानी के अंदर से निकले पेड़ लोगों को अक्सर हैरान-परेशान कर देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।