फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The shopkeeper served 4 pani puris instead of 6 the angry woman sat on a protest in the middle of the road

Viral Video: दुकानदार ने 6 की जगह 4 पानी पुरी खिलाया तो गुस्साई महिला बीच सड़क पर धरने पर बैठी, वीडियो वायरल

Sat, 20 Sep 2025 08:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

Viral Video: दरअसल अभी एक वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक महिला सड़क के बीच में बैठी हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
The shopkeeper served 4 pani puris instead of 6 the angry woman sat on a protest in the middle of the road
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : एक्स@rajgarh_mamta1

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं और हंसने पर भी मजबूर हो जाते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि कोई इंसान इतनी अजीब हरकत भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल अभी एक वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक महिला सड़क के बीच में बैठी हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने वाले लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इस महिला ने ऐसा क्यों किया। वह किसी बात से गुस्से में है, लेकिन वीडियो में वो खुद कोई वजह नहीं बताती। मगर इस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है, वही असली चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपुरी के लिए धरने पर बैठी महिला
दावा यह किया गया है कि महिला इसलिए सड़क पर धरने पर बैठ गई क्योंकि उसे गोलगप्पे वाले ने धोखा दे दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, महिला ने 20 रुपये देकर 6 गोलगप्पे खाने की डिमांड की थी। लेकिन गोलगप्पे वाला उसे सिर्फ 4 गोलगप्पे ही दे पाया। इस बात से महिला इतनी नाराज हो गई कि उसने सीधे सड़क पर धरना दे दिया।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “दीदी नाराज हो गई, नाराज भी ऐसी हुई कि धरने पर बैठ गई। कारण जानकर आप चौक जाएंगे।” सच में, वीडियो देखने के बाद कई लोग यही कह रहे हैं कि यह तो बेहद अजीब और मजेदार मामला है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “चटोरन है, हमने तो कभी गिने ही नहीं कि कितने गोलगप्पे मिले।” दूसरे ने कमेंट किया, “मतलब पागलपन की भी हद होती है।” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “कैसे-कैसे लोग रहते हैं यहां।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय दे रहा है। कुछ लोग इसे मजेदार घटना बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेवजह का ड्रामा मान रहे हैं। लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और अब हर जगह यही चर्चा हो रही है कि गोलगप्पों के चक्कर में कोई सड़क पर धरने तक बैठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed