फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The place inside the Taj Mahal came to light for the first time where common people cannot reach Video Viral

Viral Video: ताजमहल के अंदर की वो जगह पहली बार आई सामने, जहां आम लोग नहीं पहुंच पाते, हैरान हुए लोग

Tue, 19 Aug 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Aug 2025 10:51 AM IST
सार

Viral Video: इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह ताजमहल के उस हिस्से की झलक दिखाता है, जिसे आमतौर पर लोग नहीं देख पाते।

विज्ञापन
The place inside the Taj Mahal came to light for the first time where common people cannot reach Video Viral
ताजमहल के अंदर की ऐसी जगह जहां हर कोई नहीं जा पाता - फोटो : इंस्टाग्राम @bobbykhan2786

विस्तार

ताजमहल को भारत की शान और सबसे अनमोल धरोहर माना जाता है। उत्तर प्रदेश के आगरा में बनी यह इमारत पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती और नायाब डिजाइन के लिए मशहूर है। हर दिन यहां हजारों लोग घूमने आते हैं और इसके नजारे देखकर हैरान रह जाते हैं। लेकिन, जो नजारा आम लोग देखते हैं, वह हमेशा पूरा सच नहीं होता। ज्यादातर पर्यटक केवल वही हिस्सा देख पाते हैं जो पब्लिक के लिए खोला जाता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह ताजमहल के उस हिस्से की झलक दिखाता है, जिसे आमतौर पर लोग नहीं देख पाते। वीडियो में कहा गया है कि यहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्र मौजूद है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और चर्चा भी कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स सीढ़ियों से नीचे की ओर उतरता है। धीरे-धीरे वह एक कमरे तक पहुंचता है, जो जमीन के अंदर बना हुआ है। यहां वह कब्र दिखाता है और यही दावा करता है कि यह असली कब्रगाह है। दरअसल, जब लोग ताजमहल घूमने आते हैं तो उन्हें जो कब्र दिखाई देती है, वह असल में नकली होती है। इन कब्रों को ‘सिनोटैफ’ कहा जाता है। यह संगमरमर की खूबसूरत नक्काशी वाली कब्रें बीच के हॉल में बनी हुई हैं, जिन्हें देखकर ही लोग ताजमहल की भव्यता का अंदाजा लगाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bobby Khan (@bobbykhan2786)

विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं देखा होगा ताजमहल का यह हिस्सा
असल कब्र इन सिनोटैफ के नीचे बने एक बंद कमरे में मौजूद है। इस हिस्से को आम दिनों में नहीं खोला जाता। केवल खास मौकों पर ही यहां एंट्री मिलता है। यही कारण है कि बहुत कम लोग असली कब्र देख पाते हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पूरी तरह पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि इसमें सचमुच वही असली कब्र दिखाई गई है या नहीं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bobbykhan2786 नाम के एक यूजर ने डाला था। उन्होंने इसे 5 मई को शेयर किया था। उस समय इसे ज्यादा ध्यान नहीं मिला, लेकिन अब यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि अब तक इसे 83 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों को इस वीडियो की सबसे खास बात सिर्फ ताजमहल का रहस्य नहीं, बल्कि इसके बैकग्राउंड में बजता मोहम्मद रफी साहब का मशहूर गाना भी लगा। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे यह गाना इसी वीडियो के लिए बनाया गया हो। एक शख्स ने लिखा, “क्या आप जानते हैं ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत क्या है? रफी साहब की आवाज।” वहीं, किसी और ने कहा, “वो सच में एक उस्ताद थे, उनकी आवाज का कोई मुकाबला नहीं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed