छुट्टी के दिन गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर वॉटर पार्क जाना पसंद करते हैं। खासतौर पर रविवार के दिन भीड़ ज्यादा देखकर आप अक्सर घबरा जाते होंगे। लेकिन चीन के वॉटरपार्क का हाल देखने के बाद आपको अपना देश ही अच्छा लगेगा।
चीन में इन दिनों कई जगह 40 डिग्री तक तापमान है। ऐसे में चीन के लोग छुट्टी के दिन अपना सारा समय वॉटरपार्क में बिताते है।
चीन के सभी वॉटरपार्क में लोग एक साथ स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंच गए। लोग इतने ज्यादा हो गए कि पानी दूर दूर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था।
एक शख्स ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि "गर्मी से मुक्ति पाने के लिए लोग ऐसे पानी में कैसे नहा सकते हैं, जिसमें न तो खड़े होने की जगह है और तो और लोग इस पानी को और भी तरह से गंदा कर रहे हैं। चाहे जितनी भी गर्मी क्यों न हो मैं इस पानी में किसी कीमत पर नहीं नहा सकता"
इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन की जनसंख्या कुछ ज्यादा ही है। जिसका असर सामान्य से वॉटरपार्क पर भी पड़ रहा है।