Viral Video: शादी के मंडप से सबके सामने लड़की को भगा ले गया सनकी आशिक, मांग में भरा सिंदूर और फिर जो किया...
Viral Video: वीडियो में साफ दिख रहा है कि शादी का माहौल चल रहा होता है। चारों तरफ मेहमान और रिश्तेदार मौजूद हैं। तभी अचानक लड़की का आशिक वहां पहुंच जाता है। माहौल ऐसा हो जाता है, जैसे किसी फिल्म का सीन आंखों के सामने घट रहा हो।
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हर दिन कोई न कोई क्लिप वायरल होती रहती है, लेकिन इस बार जो वीडियो चर्चा में है, उसने वाकई इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वजह भी खास है क्योंकि इसमें एक लड़का बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अपनी प्रेमिका को उसकी शादी के मंडप से ही भगा ले जाता है। इतना ही नहीं, मंडप में ही सबके सामने वह उसकी मांग में सिंदूर भी भर देता है। इस पूरी घटना को देखकर कुछ लोग इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत मानकर आलोचना कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि शादी का माहौल चल रहा होता है। चारों तरफ मेहमान और रिश्तेदार मौजूद हैं। तभी अचानक लड़की का आशिक वहां पहुंच जाता है। माहौल ऐसा हो जाता है, जैसे किसी फिल्म का सीन आंखों के सामने घट रहा हो। लड़का किसी की परवाह नहीं करता बल्कि सीधे अपनी प्रेमिका के पास पहुंचता है और उसकी मांग में सिंदूर डाल देता है। इसके बाद लड़की रोते हुए अपने प्रेमी को गले लगा लेती है और उसके साथ वहां से निकल जाती है। यह नजारा इतना फिल्मी लगता है कि देखने वाला भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है कि यह असल जिंदगी है या कोई फिल्म का सीन।
View this post on Instagram
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @flix.indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। शेयर करने वाले ने वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है,“यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि सच्ची मोहब्बत का जुनून है।” यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। नेटीजंस की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसे ही कहते हैं ज्यादा फिल्में देखने का नतीजा।” दूसरे यूजर का कहना है, “जुनून और प्यार में फर्क होता है और यहां मामला जुनून का ज्यादा लग रहा है।” वहीं, कुछ लोगों ने लड़की के पिता की स्थिति पर सवाल उठाए। एक कमेंट में लिखा गया, “किसी ने सोचा है कि लड़की के पिता के दिल पर क्या बीत रही होगी?” दूसरे ने लिखा, “अगर खुद को माता-पिता की जगह रखकर देखें तो समझ आएगा कि यह कितना दर्दनाक है।”
लोगों ने की लड़के और लड़की की आलोचना
इस वीडियो को लेकर जहां एक ओर लोग इसे रोमांटिक बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर काफी आलोचना भी हो रही है। क्योंकि शादी जैसे मौके पर इस तरह का कदम उठाना कई परिवारों को गहरी चोट पहुंचा सकता है। खासकर माता-पिता के लिए यह स्थिति बेहद दुखद हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो किस जगह का है और इसकी सच्चाई क्या है। हो सकता है यह सिर्फ किसी कंटेंट क्रिएट करने के लिए बनाया गया हो या फिर वाकई असली घटना हो। लेकिन एक बात तय है कि वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।