फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The leopard had grabbed the calfs neck to hunt it then the mother came running Video goes Viral

Viral Video: तेंदुए ने शिकार बनाने के लिए दबोच ली थी बछड़े की गर्दन, फिर भागती हुई आई मां और दिखाया रौद्र रूप

Fri, 01 Aug 2025 03:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Aug 2025 03:13 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना राजस्थान के पाली जिले के बाली क्षेत्र के बेडा रोटेला गांव की है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम की है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक तेंदुआ अचानक एक बछड़े पर हमला करता है। वह बछड़े की गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा देता है।

विज्ञापन
The leopard had grabbed the calfs neck to hunt it then the mother came running Video goes Viral
गाय ने तेंदुए को दबोचा - फोटो : एक्स@AvPakad

विस्तार

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। कभी किसी जंगली जानवर का हमला देखने को मिलता है, तो कभी कोई भावुक कर देने वाली घटना। हाल ही में राजस्थान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल छू लिया। यह वीडियो किसी डरावने हमले का नहीं, बल्कि एक मां के साहस और ममता की अनोखी मिसाल का है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना राजस्थान के पाली जिले के बाली क्षेत्र के बेडा रोटेला गांव की है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम की है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक तेंदुआ अचानक एक बछड़े पर हमला करता है। वह बछड़े की गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा देता है। लेकिन तभी पास में मौजूद गाय, जो उस बछड़े की मां होती है, तुरंत खतरा भांप लेती है। गाय बिना एक पल गंवाए तेंदुए की तरफ दौड़ पड़ती है। गाय का गुस्सा और तेजी देखकर तेंदुआ घबरा जाता है और बछड़े को छोड़कर भाग खड़ा होता है। अगर गाय ने थोड़ी भी देर की होती तो तेंदुआ बछड़े को मार सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने गाय पर मारा झपट्टा
यह वीडियो सिर्फ 12 सेकंड का है, लेकिन इसमें दिखा मां का साहस और ममता सभी को हैरान कर देता है। यह घटना जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व के पास की बताई जा रही है, जो तेंदुओं के लिए जाना जाता है। यहां तेंदुओं की गतिविधियां अक्सर देखी जाती हैं। इस वीडियो को एक्स पर @AvPakad नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पाली के बाली में गाय के बछड़े को गर्दन से पैंथर ने दबोचा तो बछड़े को बचाने मां बिना कोई भय के दौड़ पड़ी।"

बछड़े को बचाने के लिए मां पहुंचीं
वीडियो सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर करने लगे। हजारों लोगों ने वीडियो देखा और गाय की तारीफ की। लोग कह रहे हैं कि एक मां अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। चाहे सामने कोई खतरनाक शिकारी ही क्यों न हो। यूजर्स ने गाय को 'सुपरमॉम' का खिताब भी दिया है। कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो सिर्फ एक जानवर की बहादुरी नहीं, बल्कि मां के प्यार और शक्ति का सबसे अच्छा उदाहरण है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि मां का प्यार सबसे बड़ा होता है। वह चाहे इंसान की हो या जानवर की, जब बात अपने बच्चे की होती है तो वह किसी से नहीं डरती।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed