फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom wore a garland worth Rs 1 crore at the wedding people held their heads after watching the video

Viral Video: दूल्हे ने शादी में पहनी 1 करोड़ रुपये की माला, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- अमीर पार्टी

Wed, 04 Jun 2025 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Jun 2025 11:03 AM IST
सार

Viral Video: एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा नजर आ रहा है, जो 500-500 रुपये के नोटों से बनी बहुत लंबी माला पहने हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस माला की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
The groom wore a garland worth Rs 1 crore at the wedding people held their heads after watching the video
दूल्हे की माला देख सब हुए हैरान - फोटो : इंस्टाग्राम @4m_aamir

विस्तार

आज के समय में भारतीय शादियां सिर्फ एक रस्म या पारिवारिक समारोह नहीं रहीं, बल्कि अब ये एक बड़ा आयोजन बन चुकी हैं। पहले लोग रीति-रिवाज और सादगी से शादी करते थे, लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं। आजकल लोग शादी में अपनी शान और पैसा दिखाने में ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। शादी की सजावट, कपड़े, गहने, खाने-पीने से लेकर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री तक हर चीज़ में खास दिखने की होड़ मची रहती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन्हीं सब के बीच एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा नजर आ रहा है, जो 500-500 रुपये के नोटों से बनी बहुत लंबी माला पहने हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस माला की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। यह माला इतनी लंबी है कि वह ऊपर छत से शुरू होकर नीचे सड़क तक पहुंच रही है। माला को कई लोग नीचे से पकड़कर संभालते हुए नजर आ रहे हैं ताकि वह जमीन पर न गिरे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aamir Mewati  (@4m_aamir)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर आमिर मेवाती (@4m_aamir) ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 9.3 मिलियन यानी 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा इस भारी-भरकम माला के साथ खड़ा है और लोग हैरानी से उसे देख रहे हैं। हालांकि यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि यह माला दूल्हे की तरफ से बनवाई गई है या दुल्हन के परिवार की ओर से भेंट की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने हैरानी जताई, तो कुछ ने इसकी आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि माला की कीमत एक करोड़ नहीं, बल्कि लगभग 33 लाख रुपये के करीब लगती है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम क्या वाकई ईमानदारी से कमाई जा सकती है?

सोशल मीडिया पर लोगों ने कही यह बात
इस वीडियो ने भारतीय शादियों में बढ़ते दिखावे पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब शादी को एक उत्सव से ज्यादा एक प्रदर्शन का ज़रिया बना रहे हैं। ऐसे में यह सोचना जरूरी हो गया है कि क्या हमें अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं को भूलकर सिर्फ दिखावे के पीछे भागना चाहिए।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed