{"_id":"67ea5136366729ca9b0cf7fc","slug":"the-groom-was-showing-attitude-on-stage-during-the-garland-ceremony-angry-bride-did-this-video-goes-viral-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जयमाला के समय स्टेज पर एटीट्यूड दिखा रहा था दूल्हा, भड़की दुल्हन ने किया यह काम, खूब हो रही तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जयमाला के समय स्टेज पर एटीट्यूड दिखा रहा था दूल्हा, भड़की दुल्हन ने किया यह काम, खूब हो रही तारीफ
Mon, 31 Mar 2025 02:17 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:17 PM IST
सार
Bride Groom Angry Video: वायरल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच जयमाला के दौरान ऐसा घमासान हुआ कि शादी का मंच ड्रामा का अखाड़ा बन गया। दूल्हे के एटीट्यूड से नाराज दुल्हन ने गुस्से में जयमाला फेंकी और स्टेज से उतर गई। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, और अब इंटरनेट पर लोग इस पर जमकर बहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूल्हे ने दिखाया एडीट्यूड को दुल्हन ने किया यह काम
- फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevimaddhesiya
विस्तार
जैसै ही शादी का सीजन आता है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रील वीडियोज की बाढ़ सी आ जाती है। कोई अपने ब्राइडल एंट्री की वीडियो साझा करता है तो कोई शादी में किए अपने डांस की। हालांकि, इनमें जो सबसे खास है, वो जयमाला है। जी हां, सही सुना आपने जयमाला की ऐसी कई वीडियोज सामने आई हैं, जिसे देखकर हंसी के ठहाके छूट जाते हैं। आज की इस खबर में भी हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शादी में दूल्हा और दुल्हन की जयमाला हो रही थी और दूल्हा स्टेज पर एटीट्यूड दिखा रहा था। हालांकि, फिर जो हुआ उसे देख आपको हंसी भी आएगी और दूल्हे के व्यवहार पर गुस्सा। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच जयमाला के दौरान ऐसा घमासान हुआ कि शादी का मंच ड्रामा का अखाड़ा बन गया। दूल्हे के एटीट्यूड से नाराज दुल्हन ने गुस्से में जयमाला फेंकी और स्टेज से उतर गई। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, और अब इंटरनेट पर लोग इस पर जमकर बहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या हुआ शादी के मंच पर?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन लाल जोड़े में सजी-धजी स्टेज पर खड़ी है और दूल्हे के आने का इंतजार कर रही है, लेकिन दूल्हा एक अलग ही मूड में नजर आ रहा है। वह गुस्से में खड़ा है और माला पहनने को तैयार नहीं है। स्टेज पर पहले से ही एक जयमाला दुल्हन के पैरों में पड़ी है, जबकि दूसरी उसके हाथ में है। दूल्हे की बेरुखी से नाराज होकर दुल्हन का भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। आखिरकार, वह भी जयमाला को जोर से फेंकती है और स्टेज से उतरकर वहां से चली जाती है। इस ड्रामेटिक मोमेंट ने पूरे माहौल को स्तब्ध कर दिया।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कोई दूल्हे के एटीट्यूड को घमंडी बता रहा है, तो कोई दुल्हन के आत्मसम्मान की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया: "अगर शादी के दिन ही इतना एटीट्यूड है, तो आगे क्या होगा? लड़की ने बिल्कुल सही किया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सोचिए लड़की के पापा पर क्या बीत रही होगी, किसी ने उनके दर्द के बारे में सोचा?" तीसरे यूजर ने कहा: "पहले ही रिश्ता तोड़ देते, तो सबके सामने यह तमाशा न होता।"
गलती किसकी?
आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ यूजर्स ने ध्यान दिया कि पहले माला दूल्हे ने ही फेंकी थी, जो अब दुल्हन के पैरों में पड़ी दिख रही है। इसके बाद ही दुल्हन ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ को लगता है कि दूल्हे का रवैया गलत था, तो कुछ दुल्हन की प्रतिक्रिया को जल्दबाजी मान रहे हैं।

View this post on Instagram
A post shared by Chiranjeevi Madheshiya (@chiranjeevimaddhesiya)