Viral Video: जयमाला पर दूल्हा कर रहा था ड्रामा लेकिन चुपचाप खड़ी थी दुल्हन, लोग बोले- घर जाकर बताएगी भाभी
Wedding Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हा अजीबोगरीब व्यवहार करने लगता है। उसके चेहरे और हावभाव से साफ नजर आता है कि वह काफी नाराज है। वहीं, दुल्हन लाल जोड़े में बेहद शांत खड़ी रहती है और उसकी नजरें लगातार दूल्हे पर बनी रहती हैं। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया गया, जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा है।
विस्तार
शादी-ब्याह का माहौल अपने आप में खुशी, मस्ती और भावनाओं से भरा होता है। ऐसे मौकों पर जब दूल्हा-दुल्हन कोई मजेदार हरकत कर बैठते हैं तो वह पल कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया की जान बन जाते हैं। शादी-ब्याह के सीजन में सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी दुल्हन स्टेज पर झिझकती नजर आती है, तो कभी दूल्हा किसी मजाकिया हरकत से सबका ध्यान खींच लेता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मामला थोड़ा हटकर है। इस वीडियो में दूल्हा जयमाला के दौरान गुस्से में तिलमिलाता दिखता है, जबकि दुल्हन चुपचाप खड़ी रहती है। यह ड्रामा ही इस वीडियो को वायरल बना रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हा अजीबोगरीब व्यवहार करने लगता है। उसके चेहरे और हावभाव से साफ नजर आता है कि वह काफी नाराज है। वहीं, दुल्हन लाल जोड़े में बेहद शांत खड़ी रहती है और उसकी नजरें लगातार दूल्हे पर बनी रहती हैं। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया गया, जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा है।
View this post on Instagram
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। अधिकतर लोग दूल्हे के गुस्से पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे गुस्से वाले इंसान से शादी करना खुद के लिए मुसीबत मोल लेने जैसा है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "बहन, अभी भी वक्त है भाग जा, ये तुझे कभी खुश नहीं रखेगा।" कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "गुस्से में ऐसा लग रहा है जैसे कोई राजा अपनी प्रजा पर नाराज़ हो गया हो।"
कम उम्र की शादी से भी जोड़ा गया
कुछ यूजर्स ने इस घटना को कम उम्र में शादी कराने से जोड़ते हुए कहा, "बच्चों की शादी करोगे तो नाटक तो होगा ही।" वहीं एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा, "स्टेज पर जितना गुस्सा निकालना है निकाल ले, घर जाकर भाभी तेरी अच्छे से खबर लेगी।" बता दें कि अब तक इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। जहां एक ओर यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन बन गया है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़े करता है कि क्या शादी जैसे गंभीर मौके पर ऐसा व्यवहार उचित है? लोग इसे देख कर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं क्योंकि यही सोशल मीडिया का असली चेहरा है।