फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom was dancing to the song Qayamat the bride started staring at him Video goes Viral

Viral Video: 'कयामत' गाने पर मटक- मटककर नाच रहा था दूल्हा, दुल्हन ने नौटंकी देख घूरना किया शुरू, देखें वीडियो

Wed, 18 Jun 2025 06:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में, एक दूल्हे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि दुल्हन की प्रतिक्रिया इस क्लिप को और भी मजेदार बना रही है।

विज्ञापन
The groom was dancing to the song Qayamat the bride started staring at him Video goes Viral
दुल्हन को पसंद नहीं आता दूल्हे का डांस - फोटो : एक्स@KraantiKumar

विस्तार

आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस करना एक नया ट्रेंड बन गया है। अब हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए स्टेज पर खुलकर थिरकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो रोज सामने आते हैं, जहां नवविवाहित कपल संगीत की धुन पर मस्ती करते दिखते हैं। हालांकि, इनमें से कई वीडियो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा खुद तो डांस कर रहा है, लेकिन दुल्हन उसे घूर कर देख रही है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक दूल्हे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि दुल्हन की प्रतिक्रिया इस क्लिप को और भी मजेदार बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। तभी अचानक म्यूजिक बजता है और दूल्हा स्टेज पर ही जोरदार डांस करने लगता है। उसके एक्सप्रेशन्स और मूव्स से साफ झलकता है कि वह इस गाने पर डांस करने की तैयारी करके आया है। वहीं दूसरी ओर दुल्हन उसे हैरानी से देखती रहती है। दूल्हे को लगता है कि वह किसी फिल्म का हीरो है, लेकिन दुल्हन के चेहरे के भाव कुछ और ही बयां कर रहे होते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हे का डांस
दुल्हन का चेहरा शर्म और असहजता से झुक जाता है। वह हल्के से मुस्कुराती है लेकिन उस मुस्कान में बनावटीपन नजर आता है। यहां तक कि उसके हाथों की मुद्रा देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो वह गुस्से में हो और दूल्हे को थप्पड़ लगाने वाली हो।


नहीं रुकता दूल्हे का डांस
दूसरी ओर, दूल्हा इन सब बातों से बेखबर 'कयामत' गाने पर पूरे जोश के साथ डांस करता रहता है। उसकी परफॉर्मेंस में आत्मविश्वास झलकता है और वह अपनी मस्ती में खोया रहता है, इस बात की परवाह किए बिना कि उसके आसपास क्या हो रहा है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @KraantiKumar नामक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। अब तक इस क्लिप को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रही है।

लोगों ने वीडियो पर दी जमकर प्रतिक्रियाएं
लोगों ने इस वीडियो पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूल्हा तो बस अपनी ही धुन में है।” दूसरे ने कहा, “कुछ लोगों को फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है।” वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा, “आग लगे बस्ती में, हम तो अपनी मस्ती में।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed