फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was making a reel by dancing in front of a monkey then he taught her a lesson by pulling her hair

Viral Video: बंदर के सामने मटक मटक कर रील बना रही थी लड़की, तभी मोंकेश भाई ने बाल खींचकर सीखा दिया सबक

Wed, 20 Aug 2025 02:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Aug 2025 02:29 PM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि किसी मकान की छत पर दो बंदर बैठे हुए हैं। वहीं पास में एक लड़की कैमरे के सामने खड़ी होकर डांस करना शुरू कर देती है।

विज्ञापन
The girl was making a reel by dancing in front of a monkey then he taught her a lesson by pulling her hair
दर के सामने लड़की बना रही थी रील - फोटो : एक्स@syadvada169665

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। इंटरनेट पर मौजूद हर दूसरा व्यक्ति कैमरा ऑन करके रील बनाने में लगा रहता है। जहां मौका मिला, वहीं लोग पोज देने लगते हैं या डांस करने लगते हैं। यह बात भी सच है कि रील्स बनाने से कई लोग मशहूर हुए हैं और उन्होंने लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स भी हासिल किए हैं। लेकिन हर बार यह शौक लोगों को फायदेमंद साबित हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार रील बनाने के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे वे खुद ही परेशानी में फंस जाते हैं और दूसरों के लिए हंसी का कारण बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बना रही थी लेकिन उसके डांस को देखकर बंदर गुस्से में आ गया और फिर उसने ऐसा कर दिया कि लोग वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि किसी मकान की छत पर दो बंदर बैठे हुए हैं। वहीं पास में एक लड़की कैमरे के सामने खड़ी होकर डांस करना शुरू कर देती है। वह रील बनाने में पूरी तरह बिजी रहती है और उसे शायद अंदाजा भी नहीं होता कि उसके पास बैठे बंदरों को उसका डांस बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। पहले तो एक बंदर उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह नाकाम रहता है। इसके बाद जैसे ही लड़की डांस करते-करते पीछे की ओर घूमती है। तभी बंदर अचानक उसके बालों को पकड़ लेता है और खींचने लगता है। कुछ सेकंड तक बंदर उसके बाल खींचता रहता है और फिर अचानक छोड़ देता है। यह देखकर लड़की डर जाती है और वहां से तुरंत भाग निकलती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडिय़ो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो एक्स पर @syadvada169665 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है- “अब तो जानवर भी परेशान हो गए हैं इन रीलबाजों से, यकीन न हो तो वीडियो देखें।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह लगातार वायरल हो रहा है। जैसा कि हर वायरल वीडियो पर होता है, इस वीडियो पर भी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं खूब आ रही हैं। किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने रीलबाजों पर तंज कसते हुए मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “इन रीलबाजों को सर्कस में डाल देना चाहिए ताकि लोग टिकट खरीदकर इन्हें देखें।” दूसरे ने लिखा, “इनसे सब लोग परेशान हैं।” वहीं तीसरे ने लिखा, “सस्ते में छूट गई, वरना हालत और खराब हो सकती थी।” चौथे यूजर ने हंसते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया मोंकेश भाई।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed