{"_id":"5917542f4f1c1b592a850a33","slug":"the-farmer-broke-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गर्मी से किसान ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Sun, 14 May 2017 12:15 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी वृद्ध ने गर्मी से दम तोड़ दिया। घटना के वक्त मृतक ट्रैक्टर से गेहूं की बोरियां उतार रहा था। तभी तेज धूप का शिकार होकर ट्राली पर ही गिर गया। इसी बीच मौके पर मौजूद उसके पुत्र तुरंत उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी वृद्ध ने गर्मी से दम तोड़ दिया। घटना के वक्त मृतक ट्रैक्टर से गेहूं की बोरियां उतार रहा था। तभी तेज धूप का शिकार होकर ट्राली पर ही गिर गया। इसी बीच मौके पर मौजूद उसके पुत्र तुरंत उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी वृद्ध ने गर्मी से दम तोड़ दिया। घटना के वक्त मृतक ट्रैक्टर से गेहूं की बोरियां उतार रहा था। तभी तेज धूप का शिकार होकर ट्राली पर ही गिर गया। इसी बीच मौके पर मौजूद उसके पुत्र तुरंत उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी वृद्ध किसान राघवेंद्र सिंह (65) पुत्र दान सिंह अपने गांव प्रयागपुर थाना अयाना स्थित खेतों से गेहूं की बोरियां लादकर लाया जिसमें आधी बोरियां किसान ने गल्ला मंडी आढ़ती प्रताप की आढ़त पर उतार दी जबकि शेष आधी बोरियां लेकर अपने सत्तेश्वर स्थित आवास पर पहुंचा। जहां वृद्ध ट्राली से बोरियोें को उठाकर अपने पुत्रों के माध्यम से घर में रखवा रहा था। दोपहर को तेज धूप थी। तभी बोरियां उठाते वृद्ध किसान अचानक ट्राली पर ही गिर पड़ा। पिता को गिरते देख पुत्र उन्हें लेकर जिला अस्पताल औरैया पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि वृद्ध की अस्पताल में आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस पर परिजन मृतक वृद्ध के शव को घर ले गए। वृद्ध की मौत की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और किसान की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन