फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The doctor was performing a surgery when the roof of the operation theatre suddenly collapsed Video Viral

Viral Video: डॉक्टर कर रहा था सर्जरी तभी अचानक से गिरी ऑपरेशन थिएटर की छत, नर्सिंग स्टाफ को भी आई चोट

Sat, 27 Sep 2025 12:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Sep 2025 12:16 PM IST
सार

Viral Video: डॉक्टर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा कि इस तरह की स्थिति में काम करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे माहौल में डॉक्टर और स्टाफ कैसे मरीजों की जान बचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
The doctor was performing a surgery when the roof of the operation theatre suddenly collapsed Video Viral
गिरा ऑपरेशन थिएटर का छत - फोटो : एक्स@Dr_KD_MS

विस्तार

पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां काम करने वाले एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल के अंदर खिड़की के ऊपर का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। डॉक्टर का दावा है कि यह घटना ऑपरेशन थियेटर के अंदर हुई, जब वह खुद एक सर्जरी कर रहे थे। हादसे में डॉक्टर को चोट आई, जबकि उनके साथ खड़ी सिस्टर बाल-बाल बच गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
डॉक्टर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा कि इस तरह की स्थिति में काम करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे माहौल में डॉक्टर और स्टाफ कैसे मरीजों की जान बचाने का काम करेंगे। डॉक्टर ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अस्पताल की खराब स्थिति और लापरवाही का बड़ा सबूत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन थियेटर की छत ही गिर गई
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन थियेटर के अंदर खिड़की के पास की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा हुआ पड़ा है। यह वीडियो जिस डॉक्टर ने शेयर किया, वह ऑर्थोपेडिक विभाग से जुड़े हैं। उनका कहना है कि प्लास्टर गिरने के वक्त वह सर्जरी कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में उनके पैर पर चोट लग गई। वहीं उनके बगल में खड़ी नर्स इस दुर्घटना से बाल-बाल बच गईं।

डॉक्टर ने एक्स पर किया यह पोस्ट
डॉक्टर ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “आज PMCH में सर्जरी करते समय मेरे ठीक पीछे ऑपरेशन थिएटर का छत गिर गया। इससे मेरे पैर में चोट लगी और वहीं मौजूद सिस्टर किसी तरह बच गईं। ऐसे माहौल में आखिर कैसे काम किया जाए? और ऐसे हालात में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने का सपना कैसे पूरा होगा?”


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर इस दौरान बड़ा हादसा हो जाता, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? एक यूजर ने लिखा कि “बिहार की ज्यादातर पुरानी सरकारी इमारतों की यही हालत है। इन पर कोई ध्यान नहीं देता और यही वजह है कि आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “अगर ऑपरेशन के दौरान यह बड़ा हादसा हो जाता तो मरीज और डॉक्टर दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed