फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The car of tourists who came for ranthambore safari broke down guide ran away leaving them to die Viral News

Viral News: जंगल में सफारी पर आए पर्यटकों की गाड़ी हुई खराब, मरने के लिए छोड़ भाग गया गाइड, चीखती रही महिलाएं

Tue, 19 Aug 2025 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Aug 2025 11:49 AM IST
सार

Viral News: करीब 20 लोगों का एक ग्रुप जंगल सफारी पर गया था। सभी लोग खुले कैंटर यानी ओपन बस में बैठकर जंगल की सैर कर रहे थे। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक कैंटर जंगल के बीचोबीच खराब हो गया।

विज्ञापन
The car of tourists who came for ranthambore safari broke down guide ran away leaving them to die Viral News
रणथम्भौर टाइगर सफारी - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान का रणथंभौर नेशनल पार्क दुनियाभर में मशहूर है। यहां लोग दूर-दूर से जंगल सफारी का आनंद लेने और बाघों समेत कई जंगली जानवरों को करीब से देखने आते हैं। आमतौर पर सफारी का अनुभव रोमांच और यादगार पलों से भरा होता है, लेकिन हाल ही में एक फैमिली और उनके साथ मौजूद लोगों के लिए यह अनुभव किसी डरावने सपने जैसा बन गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
करीब 20 लोगों का एक ग्रुप जंगल सफारी पर गया था। सभी लोग खुले कैंटर यानी ओपन बस में बैठकर जंगल की सैर कर रहे थे। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक कैंटर जंगल के बीचोबीच खराब हो गया। पर्यटक एकदम से वहीं फंस गए। कैंटर खराब होना तो एक तकनीकी समस्या थी, लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब सफारी गाइड और ड्राइवर ने स्थिति को संभालने के बजाय लापरवाही दिखाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाइड ने यात्रियों से बदसलूकी की और दूसरा कैंटर लाने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। मगर हैरानी की बात यह रही कि वह वापस लौटा ही नहीं और पर्यटकों को घने जंगल में अंधेरे के बीच अकेला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पर्यटकों को अकेला छोड़कर भाग गया गाइड
रणथंभौर नेशनल पार्क में इस समय करीब साठ से ज्यादा बाघ मौजूद हैं। बाघों के अलावा यहां तेंदुए, भालू, मगरमच्छ और कई खतरनाक जानवर भी रहते हैं। ऐसे माहौल में जंगल के बीच बिना मदद फंसे रहना किसी भी इंसान को डरा सकता है। घटना के वीडियो में साफ दिखाई देता है कि छोटे बच्चे अंधेरे में डर के मारे रो रहे थे, जबकि महिलाएं घबराकर मदद की उम्मीद कर रही थीं। उस समय पर्यटकों का सहारा सिर्फ मोबाइल की फ्लैशलाइट ही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क प्रशासन हरकत में आया
यह घटना सामने आते ही पार्क प्रशासन हरकत में आया। वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। उप वन संरक्षक प्रमोद धाकड़ ने बताया कि जांच पूरी होने तक तीन कैंटर ड्राइवर कन्हैया, शहजाद चौधरी और लियाकत अली के साथ गाइड मुकेश कुमार बैरवा को रणथंभौर पार्क की एंट्री से रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रणथंभौर टाइगर रिजर्व सिर्फ बाघों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यहां की जैव विविधता भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस पार्क में तेंदुए, सुस्त भालू, सियार, रेगिस्तानी लोमड़ी, मगरमच्छ और कई दुर्लभ पक्षी व सरीसृप पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह पार्क हर साल हजारों भारतीय और विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed