{"_id":"6858e21e14da568e360adefb","slug":"the-bride-was-dancing-then-the-groom-did-this-people-blushed-with-video-goes-viral-on-internet-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'मेरे सैयां सुपरस्टार' पर कमर मटका रही थी दुल्हन, तभी दूल्हे ने किया यह काम, शर्म से लाल हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 'मेरे सैयां सुपरस्टार' पर कमर मटका रही थी दुल्हन, तभी दूल्हे ने किया यह काम, शर्म से लाल हुए लोग
Mon, 23 Jun 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:59 AM IST
सार
Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में एक दुल्हन स्टेज पर पहले 'चुनरी चुनरी' और फिर 'मेरे सैयां सुपरस्टार' जैसे फेमस गानों पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आती है।
विज्ञापन
दुल्हन का डांस देखकर लोग हुए हैरान
- फोटो : इंस्टाग्राम @hanumanrawat513
विस्तार
शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की बहार आ जाती है। रोजाना कोई न कोई मजेदार, इमोशनल या चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। आजकल की शादियां अब केवल रस्मों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि इन्हें एक बड़े और यादगार इवेंट के रूप में मनाया जाने लगा है। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, स्टेज परफॉर्मेंस, थीम डेकोरेशन और सेलिब्रिटी स्टाइल डांस अब शादी समारोहों का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जा रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में एक दुल्हन स्टेज पर पहले 'चुनरी चुनरी' और फिर 'मेरे सैयां सुपरस्टार' जैसे फेमस गानों पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आती है। दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन्स, उसके स्टेप्स और कॉन्फिडेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया। वह पूरी तरह फिल्मी अंदाज में परफॉर्म करती है और उसकी एनर्जी देखकर साफ जाहिर होता है कि वह इस पल को पूरी तरह एंजॉय कर रही है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
दूल्हा भी अपनी दुल्हन के साथ थिरका
लेकिन इस वीडियो में असली ट्विस्ट तब आता है जब दूल्हे की एंट्री होती है। जैसे ही दूल्हा स्टेज पर आता है और अपनी दुल्हन के साथ थिरकना शुरू करता है, वहां मौजूद लोग और ऑनलाइन दर्शक दोनों ही उसकी सादगी और नॉर्मल लुक देखकर हैरान रह जाते हैं। दुल्हन जहां पूरी तरह ग्लैमरस, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आ रही है। वहीं, दूल्हा कुछ ज्यादा ही नॉर्मल और सिंपल दिखाई देता है। सोशल मीडिया यूजर्स को इस जोड़ी में भारी मिसमैच नजर आ रहा है।
वीडियो पर यूजर्स ने ली खूब चुटकी
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @hanumanrawat513 द्वारा शेयर किया गया है और पोस्ट होते ही यह लाखों लोगों तक पहुंच गया है। वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज के साथ-साथ कई मजेदार और तंज भरे कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “35 वाट को 100 वाट का चार्जर लग गया।” वहीं दूसरे ने लिखा, “धरती अब सच में संकट में है।” किसी ने तंज कसा, “ये वही लड़कियां होती हैं जो हर वक्त एटिट्यूड में रहती हैं और फिर इन्हें सैयां सुपरस्टार से ही शादी करनी पड़ती है।”