फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride turned ring finding ritual into the Battle of Panipat fought like a wrestler even won Video Viral

Viral Video: अंगूठी ढूंढने की रस्म को दुल्हन ने बना दिया पानीपत का युद्ध, पहलवानों की तरह लड़ी, जीत भी गई

Thu, 07 Aug 2025 02:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही अंगूठी ढूंढने की रस्म शुरू होती है, दूल्हा-दुल्हन मजाक नहीं, बल्कि पूरे जोश और ताकत के साथ मुकाबले पर उतर आते हैं।

विज्ञापन
The bride turned ring finding ritual into the Battle of Panipat fought like a wrestler even won Video Viral
अंगूठी ढूंढने की रस्म में दुल्हन ने मारी बाजी - फोटो : एक्स@HasnaZaruriHai

विस्तार

भारतीय शादियां अपने रंग-बिरंगे माहौल, रीति-रिवाज़ और हंसी-ठिठोली से भरी रस्मों के लिए जानी जाती हैं। हर रस्म में कोई न कोई मजेदार बात होती है, जो शादी को और भी यादगार बना देती है। ऐसी ही एक खास रस्म है ‘अंगूठी ढूंढने की रस्म’, जो दूल्हा-दुल्हन के बीच के रिश्ते में थोड़ी मस्ती और मजाक घोल देती है। इस रस्म में एक बड़े बर्तन में दूध और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर उसमें अंगूठी छिपा दी जाती है। फिर दूल्हा और दुल्हन दोनों एक साथ उस अंगूठी को ढूंढते हैं। जो पहले अंगूठी निकालता है, उसे तेज और होशियार माना जाता है। यह रस्म हंसी-मजाक से भरी होती है और दोनों परिवारों के लोग भी इसे बड़े चाव से देखते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही अंगूठी ढूंढने की रस्म शुरू होती है, दूल्हा-दुल्हन मजाक नहीं, बल्कि पूरे जोश और ताकत के साथ मुकाबले पर उतर आते हैं। दोनों की होड़ इतनी बढ़ जाती है कि देखने वालों को लगने लगता है कि ये कोई शादी की रस्म नहीं, बल्कि असली कुश्ती का मैच है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अंगूठी ढूंढने की रस्म में दुल्हन ने दिखाया जोर
वीडियो में दुल्हन की फुर्ती और जोश देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि दुल्हन किसी रेसलर से कम नहीं लग रही। वहीं दूल्हा भी किसी कीमत पर हार मानने को तैयार नहीं होता। दोनों के बीच यह मजेदार टक्कर इतनी दिलचस्प होती है कि लोग इसे बार-बार देखने लगते हैं। यह वीडियो एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के एक यूजर ने शेयर किया। वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखा। कमेंट्स में भी लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि यह अंगूठी ढूंढने की रस्म नहीं, बल्कि असली फाइट थी। तो किसी ने कहा कि अगर शादी के पहले ही दिन ऐसा है तो आगे चलकर दूल्हे की हालत क्या होगी। 

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
इस तरह के वीडियो एक बार फिर यह दिखाते हैं कि भारतीय शादियां सिर्फ रस्मों और परंपराओं तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इनमें मनोरंजन, मस्ती और ढेर सारी खुशियां भी होती हैं। यही वजह है कि इन शादियों का हर हिस्सा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है और लंबे समय तक यादों में बस जाता है। अंगूठी ढूंढने की यह रस्म भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें छुपा मजाक और मस्ती इसे सबसे खास बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed