Viral Video: दुल्हन ने 'मुबारका-मुबारका' गाने पर किया ऐसा डांस कि दूल्हा सदमे में, लोगों ने भी किया ट्रोल
Viral Video: यह वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें दुल्हन की एंट्री को दिखाया गया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि दुल्हन अच्छी एंट्री के तरीके से चलकर नहीं आ रही, बल्कि मुबारका गाने पर डांस करते हुए एंट्री लेती दिखाई दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन आम जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का उपयोग न करता हो। स्मार्टफोन के साथ-साथ सोशल मीडिया का चलन भी तेजी से बढ़ा है। अब लगभग हर कोई दिन का कुछ समय फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिताता है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। फिलहाल एक शादी का वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में है और वायरल हो चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसे देख न सिर्फ लोगों की हंसी छूट रही है, बल्कि लोग इस रील को शेयर करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें दुल्हन की एंट्री को दिखाया गया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि दुल्हन अच्छी एंट्री के तरीके से चलकर नहीं आ रही, बल्कि मुबारका गाने पर डांस करते हुए एंट्री लेती दिखाई दे रही है। वीडियो में जब गाने का “मुबारका-मुबारका” वाला हिस्सा बजता है, तो दुल्हन उसी एक स्टेप को बार-बार दोहराते हुए स्टेज की ओर बढ़ती है। यही एक स्टेप लोगों का ध्यान खींचने का कारण बन गया है।
View this post on Instagram
कमेंट सेक्शन में लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट m_s_a__05 से पोस्ट किया गया है। पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय में वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाएं आलोचना और ट्रोलिंग से भरी हुई हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “पूरी औरत जात शर्मिंदा है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “नाच रही है या भगवान के नाम पर भीख मांग रही है।” किसी ने लिखा, “अगर मैं दूल्हा होता तो शादी से भाग जाता।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “डांस ये कर रही है और शर्म मुझे आ रही है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “दीदी, आधा मेकअप बह गया है।” जबकि किसी ने मजाक में लिखा, “अगर 5 रुपये होते तो दे देता।”
मीम्स और मजाक का पात्र बनी दुल्हन
बता दें कि कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक का केंद्र बन गया है। जहां कुछ लोग इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे ‘ओवर एक्टिंग’ बताकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।