फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride attacked him with a blade in such a way that the groom had to get seven stitches Know the story

Viral News: पत्नी का घूंघट उठाना पति को पड़ा भारी, दुल्हन ने ब्लेड से किया ऐसा हमला कि दूल्हे को लगे सात टांके

Fri, 22 Aug 2025 01:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Aug 2025 01:48 PM IST
सार

Viral News: यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के शिमला कला गांव का है। यहां के रहने वाले चांद वीर सिंह उर्फ चांद ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को अलीपुरा जट, कोतवाली देहात इलाके की रहने वाली तनु से हुई थी।

विज्ञापन
The bride attacked him with a blade in such a way that the groom had to get seven stitches Know the story
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के सिर्फ चार महीने बाद ही पति और पत्नी के बीच रिश्तों में खटास इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने शादी की रात से लेकर अब तक कभी भी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इतना ही नहीं जब उसने करीब आने की कोशिश की तो पत्नी ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर सात टांके लगाने पड़े। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


शादी की पहली रात ही पति पर पत्नी ने किया हमला
यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के शिमला कला गांव का है। यहां के रहने वाले चांद वीर सिंह उर्फ चांद ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को अलीपुरा जट, कोतवाली देहात इलाके की रहने वाली तनु से हुई थी। चांद वीर का आरोप है कि शादी के शुरू से ही उसकी पत्नी उसके साथ नजदीकी बनाने से बचती रही। जब भी वह प्यार की बात करता या संबंध बनाने की कोशिश करता। तनु कोई न कोई बहाना बनाकर कमरे से निकल जाती। कई बार वह फोन पर किसी से बात करती रहती और जैसे ही चांद वीर कमरे में आता, वह फोन काट देती।
विज्ञापन


पत्नी ने पति पर किया ब्लेड से हमला
चांद वीर ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसने तनु से संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर पत्नी नाराज हो गई और अचानक ब्लेड उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले के बाद उसके अंग में दो जगह गहरे कट लग गए। दर्द और खून से लथपथ हालत में वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके पिता और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सात टांके लगाए और समय रहते जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने दिया यह बयान
पुलिस ने जैसे ही पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया, वैसे ही पत्नी तनु ने भी अपने पति पर आरोप लगाए। तनु का कहना है कि उसकी शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था। जब भी वह मायके में फोन पर बात करती, तो उसका पति उस पर शक करता और कहता कि वह किसी और लड़के से बात कर रही है। तनु ने यह भी बताया कि उसका पति उस पर रोज जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इसके कारण उसे दर्द और परेशानी होती थी। इसी गुस्से और मजबूरी में उसने ब्लेड से हमला कर दिया।


पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
मंडावर थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने बताया कि पति की शिकायत और पत्नी के आरोप दोनों दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी पत्नी तनु को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि नई नवेली दुल्हन इतना खतरनाक कदम भी उठा सकती है। गांव में हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed