फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The biker was trying to fool the policeman and run away then the policeman Caught him Video goes Viral

Viral Video: पुलिस वाले को उल्लू बनाकर भागने की फिराक में था बाइक वाला, फिर पुलिसकर्मी ने ऐसे किया धप्पा

Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

Viral Video: इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो देखने वालों को हैरान भी कर रहा है और साथ ही लोगों को हंसने पर मजबूर भी कर रहा है।

विज्ञापन
The biker was trying to fool the policeman and run away then the policeman Caught him Video goes Viral
पुलिस वाले से बचकर भाग रहा था बाइकर - फोटो : एक्स@sankii_memer

विस्तार

सोशल मीडिया आज की दुनिया का ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने जरूर देखा होगा कि यहां हर दिन कुछ नया और मजेदार सामने आ ही जाता है। कभी जुगाड़ वाले वीडियो सामने आते हैं, तो कभी खतरनाक स्टंट दिखाने वाले लोग वायरल हो जाते हैं। कई बार बच्चे अपनी प्यारी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं, तो कभी कुछ लोग अपनी अतरंगी हरकतों के कारण ट्रेंड करने लगते हैं। यानी सोशल मीडिया पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें लोग इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि वो पलभर में वायरल हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो देखने वालों को हैरान भी कर रहा है और साथ ही लोगों को हंसने पर मजबूर भी कर रहा है। इस वीडियो में एक बाइकर और एक पुलिस वाले की अनोखी कहानी नजर आती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाले को चकमा देकर भागता है बाइक वाला
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर जा रहा होता है। कुछ दूर जाने के बाद उसे सामने खड़ा एक पुलिसकर्मी दिखाई देता है। पुलिस वाला उसे रुकने का इशारा करता है, लेकिन बाइकर रुकने के बजाय तुरंत बाइक घुमाता है और यू-टर्न मारकर वहां से भाग खड़ा होता है। शायद उसे लगा होगा कि इस तरह भागकर वह पुलिस से बच जाएगा।


पुलिस वाला भी नहीं मानता है हार और कर देता है धप्पा
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। वीडियो आगे दिखाता है कि बाइकर थोड़ी दूरी पर जाकर अपने दोस्तों से मिल रहा होता है। तभी अचानक से वही पुलिसकर्मी वहां एंट्री मारता है, लेकिन खास बात ये होती है कि वो बाइक या गाड़ी से नहीं, बल्कि एक ऑटो में बैठकर आता है। पुलिस वाले का यह अंदाज देखकर बाइकर भी दंग रह गया होगा। वीडियो देखकर लोग यही सोच रहे हैं कि बाइकर ने शायद पुलिस वाले को हल्के में ले लिया था, लेकिन पुलिस की चालाकी ने उसे चौंका दिया। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वायरल हो रहा है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके थे और लगातार लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी-अपनी राय मजाकिया अंदाज में दी है। एक यूजर ने लिखा, "सारी मस्ती निकाल दी।" दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "अब होगा असली खेल शुरू।" तीसरे ने लिखा. "तू तो गया बेटे।" जबकि चौथे यूजर ने कहा, "फंस गया ये।" इसके अलावा भी कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए और वीडियो को एंटरटेनिंग बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed