{"_id":"68062b18292b2822660ee21e","slug":"thaar-car-driver-hit-an-auto-police-take-action-video-goes-viral-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: थार ड्राइवर मचा रहा था तांडव, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक; देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: थार ड्राइवर मचा रहा था तांडव, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक; देखें वीडियो
Mon, 21 Apr 2025 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
Thaar Driver Viral Video: एक थार गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने पहले तो ऑटो को टक्कर मारी और फिर पुलिस से बचकर गाड़ी लेकर भाग गया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
थार ने ऑटो को मारी टक्कर पुलिस के कहने पर भी नहीं रूका।
- फोटो : X/@gharkekalesh
विस्तार
Thaar Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको कई अलग-अलग तरह के वीडियो मिल जाएंगे। इसमें कई वीडियो रोड रेज के होते हैं तो कई वीडियो ऐसे होते हैं जिनमें लोग ट्रैफिक पुलिस के कहने पर भी गाड़ी नहीं रोकते हैं। फिर जब पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश करती है तो लोग अपनी गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
ऐसी ही एक वीडियो गुजरात से सामने आया है जिसमें एक थार ने भी कुछ ऐसा ही किया और उसके बाद पुलिस भी उस थार वाले पर ऐसा एक्शन लिया, जो काफी चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में और समझते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन
क्या किया थार वाले ने?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लाल रंग की थार है। इस थार वाले ने पहले ऑटो रिक्शे वाले को टक्कर मारी और फिर भाग रहा है। यही नहीं, वीडियो में पुलिस इस थार को रोकने की कोशिश भी करती है, लेकिन थार वाला थार लेकर भाग जाता है।
विज्ञापन
हालांकि, थार वाला भले ही उस वक्त भगाने में कामयाब रहा हो। पर पुलिस ने इसे पकड़ लिया। साथ ही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। दरअसल, ये पूरा मामला गुजरात का बताया जा रहा है। पुलिस ने थार ड्राइवर को पकड़ा और फिर गाड़ी के आगे वो बैठा हुआ दिख रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर मुंह लटकाकर बैठा है। उसे लगा कि वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएगा, लेकिन ऐसा न हो सका। इस वीडियो के जरिए पुलिस ने ये बताने की कोशिश की कि जो भी सड़क एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
काफी देखा जा रहा है वीडियो
इस थार वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।
पुलिस की हुई तारीख
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर गुजरात पुलिस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया कि "थार वाले आजकल अपने आप को किसी गैंगस्टर से कम नहीं समझते।" जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ये वीडियो सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है।'
वहीं, एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया और लिखा "पुलिस ने सही किया, ऐसे लापरवाह ड्राइवरों को सबक सिखाना जरूरी है।" एक यूजर ने ये भी लिखा कि 'अभी इससे अच्छे से चार्ज वसूले जाएं।'
यहां देखें थार वाला वीडियो:-
Action-Reaction kinda Kalesh b/w Gujarat Police and That driver pic.twitter.com/Uv0JD7cPjZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2025