फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Terror of reelbaaz started in Patna Metro girl danced Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: पटना मेट्रो में शुरू हुआ रीलबाजों का आतंक, लड़की ने किया डांस, लोग बोले- ट्रेन है ऑर्केस्टा नहीं

Mon, 13 Oct 2025 02:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Oct 2025 02:10 PM IST
सार

Viral Video: जितना अभी कुछ दिन ही हुए थे। लोग साफ-सुथरी जगहों को गंदा करना शुरू कर चुके थे। इसके बाद ही पटना मेट्रो स्टेशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। इस नए वीडियो में एक लड़की भीड़ भरे मेट्रो डिब्बे में डांस करती दिख रही थी।

विज्ञापन
Terror of reelbaaz started in Patna Metro girl danced Video goes Viral on Internet see netizens reaction
लड़की का डांस करते वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @punpun_se_pyaar

विस्तार

पटना मेट्रो शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि लोग यहां के नियमों का पालन करना भूल गए। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों, रेलिंग, प्लेटफॉर्म और फर्श पर गुटखे के लाल दाग लगे हुए थे। यहां तक कि ट्रैक पर भी यह दाग नजर आए। ऐसा लगता है कि मेट्रो शुरू होते ही कुछ लोगों ने अपने सिविक सेंस को छोड़ दिया और सफाई का ध्यान नहीं रखा। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जितना अभी कुछ दिन ही हुए थे। लोग साफ-सुथरी जगहों को गंदा करना शुरू कर चुके थे। इसके बाद ही पटना मेट्रो स्टेशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। इस नए वीडियो में एक लड़की भीड़ भरे मेट्रो डिब्बे में डांस करती दिख रही थी। बैकग्राउंड में भोजपुरी म्यूजिक बज रहा था और एक आदमी उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। ऐसा लगता है कि पटना मेट्रो अब केवल यात्रियों के लिए जगह नहीं रह गई है, बल्कि रील बनाने वालों के लिए भी आकर्षक जगह बन गई है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Punpun se Pyaar (@punpun_se_pyaar)

विज्ञापन
विज्ञापन



मेट्रो के अंदर लड़की कर रही थी डांस
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो के अंदर डांस कर रही है और आसपास खड़े लोग उसे देख रहे हैं। कोई बीच में हस्तक्षेप नहीं कर रहा, बल्कि एक व्यक्ति उसे रिकॉर्ड कर रहा था। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में भी ऐसा मामला सामने आया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ऐसे मामलों के बाद घोषणा करना शुरू कर दी थी कि स्टेशन या ट्रेनों में डांस या रील बनाना मना है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पटना मेट्रो का वीडियो इंस्टाग्राम पर @punpun_se_pyaar नाम की यूजर ने शेयर किया, और यह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी अलग-अलग रहीं। कई लोगों ने वीडियो पर मज़ाक बनाया, तो कई ने सिविक सेंस पर सवाल उठाया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'उसे जल्दी करना होगा, पटना मेट्रो में तो केवल तीन स्टेशन ही हैं।' एक और ने कहा, 'फ्री में डांस देखने को मिल रहा है, और क्या चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, '15 रुपये में ऑर्केस्ट्रा का मज़ा मिल रहा है।' लेकिन कुछ लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने गुस्से में कहा कि पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को इस पर कड़े नियम बनाकर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। कुछ लोग फिर भी मजाक में वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जैसे कि 'तीन स्टेशन की मेट्रो है, उसे भी लोग गंदा कर रहे हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed