फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Surya Grahan: when india will see its next purna surya grahan total solar eclipse

Surya Grahan: भारत में अगले 10 साल नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए कब आएगा नजर

Wed, 17 Apr 2024 03:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

आने वाले 10 सालों में यानी साल 2034 तक सात पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेंगे, लेकिन इनमें से छह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। भारत में दिखाई देने वाले ग्रहण के लिए लोगों को एक दशक का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Surya Grahan: when india will see its next purna surya grahan total solar eclipse
भारत में अगले 10 साल नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock

विस्तार

Surya Grahan: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को दिखाई दिया। मेक्सिको, अमेरिका, कनाडा, पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, इंग्लैंड और आयरलैंड के उत्तर-पश्चिमी इलाके में यह सूर्य ग्रहण नजर आया। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन


आने वाले 10 सालों में यानी साल 2034 तक सात पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेंगे, लेकिन इनमें से छह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। भारत में दिखाई देने वाले ग्रहण के लिए लोगों को एक दशक का इंतजार करना पड़ेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, वजह यह है कि एक ही स्थान पर पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 375 साल बाद होता है। धरती पर 18 महीने में एक बार सूर्य ग्रहण लगता है और यह जरूरी नहीं है कि यह पूर्ण ग्रहण हो। 
विज्ञापन


आने वाले दस साल में धरती पर सात बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल 2024 के बाद अब पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब दो साल बाद 2026 में होगा और आखिरी सातवां ग्रहण 2034 में लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-साल 2026 में 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। नासा के मुताबिक, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। यूरोप में 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक पूरा सूर्य ग्रहण देखने के लिए सबसे अच्छी जगह होगी। स्पेन के आइलैंड मालोर्का में सनसेट टोटैलिटी नजर आएगा। इसका मतलब है कि कोरोना सोने के रंग का नजर आएगा। 

 

Surya Grahan: when india will see its next purna surya grahan total solar eclipse
भारत में अगले 10 साल नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock


-साल 2027 में दो अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, यमन, सोमालिया और ब्रिटिश हिंद महासागर में नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण करीब 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा। 

-22 जुलाई 2028 में फिर पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे क्रिसमस आइलैंड, कोकोस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण तीन मिनट 48 सेकेंड का होगा। 

NASA Space Debris: फ्लोरिडा में घर की छत पर गिरी रहस्यमयी वस्तु, नासा ने बताया सच

-25 नवंबर 2030 को नामिबिया, बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका, लिसोथो और ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण सूर्य ग्रहण लेगा। यह ग्रहण 3 मिनट 44 सेकेंड का होगा। 

 

Surya Grahan: when india will see its next purna surya grahan total solar eclipse
भारत में अगले 10 साल नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock

-14 नवंबर 2031 में लगने वाला यह ग्रहण अगले दशक का पहला हाइब्रिड टोटल-एन्यूलर सूर्य ग्रहण होगा। 21वीं सदी में अब तक सिर्फ सात बार हाइब्रिड सूर्य ग्रहण नजर आया है। इसमें रिंग ऑफ फायर और पूर्ण सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है।

Sun Interesting Facts: कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें

-30 मार्च 2033 उत्तरी अमेरिका में 2 मिनट 37 सेकेंड के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। यह खासतौर पर अलास्का और रूस में नजर आएगा। 

20 मार्च 2034 को पूर्ण ग्रहण होगा। यह ग्रहण बेनिन, नाइजीरिया, कैमरून, चाड, सूडान, मिस्र, सऊदी अरब, कुवैत, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत और चीन में नजर आएगा। यह लेह और भारतीय हिमालय में दिखाई नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed