फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mysterious space object crashed in florida man house came from iss space station says nasa

NASA Space Debris: फ्लोरिडा में घर की छत पर गिरी रहस्यमयी वस्तु, नासा ने बताया सच

Wed, 17 Apr 2024 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 01:44 PM IST
सार

नासा ने जांच में माना है कि यह 700 ग्राम की एक धातु की वस्तु थी। इसे मार्च 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
mysterious space object crashed in florida man house came from iss space station says nasa
नासा ने फ्लोरिडा में घर की छत पर गिरी रहस्यमयी वस्तु का बताया सच - फोटो : X/@Alejandro0tero

विस्तार

 

विज्ञापन

NASA Space Debris: अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित राज्य फ्लोरिडा में एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक व्यक्ति के घर पर अचानक आसमान से एक रहस्यमयी वस्तु गिरी। इस वस्तु के गिरने से दो मंजिला इमारत की छत में छेद हो गया। यह वस्तु छत को तोड़ते हुए एक कमरे में जा गिरी।

व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर इस घटना के बारे में जानकारी दी। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस रहस्यमयी वस्तु की जांच के बाद हैरान करने वाला खुलासा किया है। यह वस्तु व्यक्ति के घर पर आठ मार्च 2024 को गिरी थी। 

विज्ञापन


नासा ने जांच में माना है कि यह 700 ग्राम की एक धातु की वस्तु थी। इसे मार्च 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था। अंतरिक्ष में कचरे को डिस्पोज करना आम बात है। माना जाता है कि जब यह पृथ्वी के वायुमंडल में आएगा, तो जल जाएगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान समय में वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष में मलबा एक बड़ी चुनौती बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Nostradamus Prediction: क्या ईरान के इजराइल पर हमले के बाद सच होने जा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?


अलेजांड्रो ओटेरो नाम के व्यक्ति के घर की छत पर यह वस्तु गिरी थी। अलेजांड्रो ओटेरो फ्लोरिडा के नेपल्स में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को आसमान से कोई वस्तु गिरी, जो छत को तोड़कर मेरे बच्चे के कमरे में जा गिरी। ओटेरो के घर की छत पर गिरी धातु एक फ्लैट वुडन स्ट्रक्चर है। साल 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से फेंके गए डिस्पोजल पैलेट पर पुरानी बैटरियों को रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।

Sun Interesting Facts: कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें

पृथ्वी की कक्षा में घूम रही हैं 25 हजार से अधिक वस्तुएं

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 10 सेंटीमीटर से बड़ी 25 हजार से अधिक वस्तुएं पृथ्वी की कक्षा में घूम रही हैं। सबसे हैरानी वाली बात है कि यह मलबा 8 किमी प्रति सेकेंड की तेज रफ्तार से घूम रहे हैं। नासा ने बताया कि बीते 50 सालों में हर दिन औसतन मलबे का एक टुकड़ा धरती पर वापस गिरता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed